खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। कबीरधाम एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने ड्यूटी के दौरान बार-बार शराब पीकर अनुशासनहीनता करने वाले तीन आरक्षक को बर्खास्त कर दिया है। विभागीय जांच में यह पाया गया कि तीनों आरक्षक का आचरण पुलिस विभाग की गरिमा, अनुशासन और जनता के प्रति जवाबदेही के विपरीत था। आरक्षक 52 अनिल मिरज द्वारा बार-बार बिना किसी सूचना के लंबे समय तक अनुपस्थित रहना, नोटिस तामील के दौरान लापरवाही, मोटर वारंट गुम करना, पूर्व में 22 दंड मिलना व कुल 334 दिवस की अनाधिकृत अनुपस्थित रहा है।
आरक्षक 517 आदित्य तिवारी द्वारा बंदी पेशी जैसी अत्यंत महत्वपूर्ण ड्यूटी के दौरान शराब सेवन कर न्यायालय परिसर के बाहर ही नशे में सो जाना, ड्यूटी छोड़कर फरार हो जाना व 91 दिवस अनुपस्थित रहना अत्यंत गंभीर कदाचार है। इसी प्रकार आरक्षक चालक 272 राजेश उपाध्याय द्वारा एसपी कार्यालय में आमद देते समय नशे में पहुंचना, गणवेश में अव्यवस्था, अनर्गल वार्तालाप व कार्यालयकर्मी के साथ वाद-विवाद कर पुलिस रेगुलेशन का उल्लंघन किया है। इस प्रकार तीनों पुलिसकर्मी के आचरण ने विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाया।
ऐसे में तीनों को सेवा से पृथक करने की कार्रवाई की गई। एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग में नशाखोरी, अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो कर्मचारी अपने आचरण में सुधार नहीं करेगा व पुलिस की साख को धूमिल करेगा, उसके खिलाफ इसी प्रकार की कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न
- ऑपरेशन तलाश: छत्तीसगढ़ पुलिस ने बिखेरी हजारों परिवारों में खुशियां; 5 वर्षों में 87 हजार से अधिक लोग बरामद
- विश्व रेडक्रॉस दिवस: कोण्डागांव में खाकी ने पेश की मानवता की मिसाल, SP समेत 20 जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
- बेमौसम बारिश की मार, तेंदूपत्ता के बंडलों पर ‘दीमक’ का प्रहार; शासन को लाखों के नुकसान की आशंका
- विलुप्त होती पहचान– भोपालपटनम की सदी पुरानी बांस शिल्प कला वजूद की जंग में
- झारखंड में छत्तीसगढ़ की 35 युवतियां बंधक, ‘मैसेज’ ने खोली मानव तस्करी की पोल


