खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव होने जा रहा है। अगले तीन दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना जताई गई है। वहीं उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर स्थिति बनी रहेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। प्रदेश के उत्तरी इलाकों के एक दो इलाकों में शीत लहर की संभावना है।
पेंड्रा रोड में 12.5 डिग्री, जगदलपुर में 14 डिग्री, दुर्ग में 15 डिग्री, बिलासपुर और माना में 15.8 डिग्री, साथ ही राजनांदगांव में 16 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
राजधानी रायपुर में आज आकाश साफ रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान तापमान 16 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न
- ऑपरेशन तलाश: छत्तीसगढ़ पुलिस ने बिखेरी हजारों परिवारों में खुशियां; 5 वर्षों में 87 हजार से अधिक लोग बरामद


