खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। एनएमडीसी के बचेली प्लांट में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां स्क्रीनिंग प्लांट के कन्वेयर बेल्ट में फंसने से एक कर्मचारी की मौत हो गई है। इस हादसे से प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, हादसा डिपॉजिट नंबर-05 में तब हुआ, जब कर्मचारी शिव कुमार ड्यूटी पर काम कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक कन्वेयर बेल्ट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर परिजन और कर्मचारी यूनियन ने एनएमडीसी प्रबंधन पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। वहीं बचेली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न


