नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका ने गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत को 408 रनों से हराया। रनों के हिसाब से भारत की ये इतिहास में सबसे बड़ी हार है। मेहमान टीम सीरीज भी 2-0 से जीत गई। पहली पारी में 201 रनों पर ऑलआउट हुई टीम इंडिया दूसरी पारी में 140 रनों पर सिमट गई।
टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। एडन मार्क्रम (38) और रयान रिकेल्टन (35) ने पहले विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। ट्रिस्टन स्टब्स (49) और टेम्बा बावुमा (41) ने तीसरे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की। भारत के गेंदबाज पहली पारी में बेअसर रहे, इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हो कि निचले क्रम के बल्लेबाज मार्को यानसेन ने भी 93 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसके सहारे दक्षिण अफ्रीका 489 के टोटल तक पहुंचा।
पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन सेनुरन मुथुसामी ने बनाए, उन्होंने 2 छक्के और 10 चौकों की मदद से 109 रन बनाए थे। ये उनका पहला टेस्ट शतक है। मार्को यानसेन ने 93 रनों की विस्फोटक पारी में 7 छक्के लगाकर इतिहास रचा। वह भारत के खिलाफ एक टेस्ट पारी में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने।
भारत के लिए पहली पारी में कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए, लेकिन उनकी इकॉनमी 3.94 की रही। उन्होंने 115 रन खर्चे। बुमराह और सिराज के नाम 2-2 विकेट रहे, वह भी रनों पर अंकुश लगाने में असफल रहे।
यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पहली पारी में भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई थी, दोनों ने पहले विकेट लिए 65 रनों की साझेदारी की थी। हालांकि भारत का मिडिल आर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा। राहुल (22) को केशव महाराज ने आउट किया, इसके बाद यशस्वी जायसवाल ने अपना अर्धशतक जड़ा। वह भी 58 रन बनाकर साइमन हार्मर का शिकार हुए। ये 95 पर भारत का दूसरा विकेट था, इसके बाद भारत का 7वां विकेट 122 के स्कोर पर गिरा। यानी 27 रन के अंदर 6 विकेट गिर गए।
साई सुदर्शन (15), ध्रुव जुरेल (0), ऋषभ पंत (7), रवींद्र जडेजा (6), नितीश कुमार रेड्डी (10) सस्ते में आउट हो गए। मार्को यानसेन ने इस पारी में 6 विकेट लिए। वो तो वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव के बीच साझेदारी ने जैसे-तैसे भारत को 200 पार पहुंचा भी दिया। सुंदर ने 48 रन बनाए, वहीं कुलदीप ने सिर्फ 19 रन बनाए लेकिन उन्होंने 134 गेंदों का सामना किया।
दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 288 रनों की बढ़त बनाई थी। मेहमान टीम ने दूसरी पारी 260/5 रनों पर घोषित कर भारत के सामने जीत के लिए 549 का लक्ष्य रखा। दूसरी पारी में ट्रिस्टन स्टब्स ने 93 रन बनाए, वह अपने शतक से चूक गए। उनके विकेट के साथ ही बावुमा ने पारी घोषित कर दी थी।
Trending
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न


