खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भारतीय संविधान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँं दी और कहा, “हम भारत के लोग…” इन तीन शब्दों में निहित है एक राष्ट्र, एक संकल्प और एक उज्ज्वल भविष्य का मार्ग।आज संविधान दिवस पर उन सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं और विशेष रूप से बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के प्रति हृदय से कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ।
जिनकी दूरदृष्टि ने भारत को एक मजबूत, आधुनिक और न्यायपूर्ण लोकतंत्र की बुनियाद दी। संविधान सिर्फ कानूनों का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि हमारे अधिकारों की ढाल, हमारे कर्तव्यों की प्रेरणा और ‘सबका साथ–सबका विकास–सबका विश्वास’ का आधार है। आइए, इस पावन दिवस पर प्रण लें कि हम संविधान की भावना को जीवन के हर क्षेत्र में आत्मसात करेंगे और विकास, समरसता व राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखेंगे।
Trending
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न


