खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 नवंबर को करीब शाम 7.30 बजे विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगे, वे 28 और 29 नवंबर दो रात्रि नवा रायपुर स्थित स्पीकर हाउस में रहेंगे। 30 नवंबर को लगभग शाम 5.30 बजे दिल्ली लौटेंगे। पीएम मोदी आईआईएम परिसर में होने वाले 60वें अखिल भारतीय डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ करेंगे और दो दिनों तक इस सम्मेलन में आंतरिक सुरक्षा से जुड़े कई अहम मुद्दों पर मंथन में शामिल होंगे।
इस सम्मेलन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के अलावा केंद्रीय गृह राज्यमंत्री भी शामिल होंगे।
बता दें कि संपूर्ण कार्यक्रम नवा रायपुर स्थित आईआईएम परिसर में प्रस्तावित है। सम्मेलन में पूरे देशभर के करीब 300 अतिविशिष्ट व्यक्ति शामिल होंगे, जिनमें राज्यों के पुलिस महानिदेशक और अर्धसैनिक बलों के 20 महानिदेशक और अतिरिक्त महानिदेशक शामिल होंगे। इस हाईप्रोफाइल कार्यक्रम को लेकर छत्तीसगढ़ शासन-प्रशासन स्तर पर पिछले तीन महीने से जोरदार तैयारियां चल रही हैं। सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के कुछ नए कार्यक्रम जुड़ सकते हैं, इसमें भाजपा कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) जाना भी शामिल है, हालांकि अभी तक इस संबंध में पीएमओ की हरी झंडी नहीं मिली है।
पुलिस और प्रदेश सरकार डीजीपी कांफ्रेंस की तैयारी में ताकत झोंके हुए है। नया रायपुर के आसपास देशभर से आने वाले अफसरों को ठहराने का इंतजाम किया जा रहा है। नक्सलियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ में तेजी से चल रहे अभियान के बीच तीन दिन की कांफ्रेंस को अहम माना जा रहा है। इसमें नक्सलवाद के अलावा भी कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी।
Trending
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न


