खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। ठंड के बढ़ते प्रकोप के बीच, जीवन समृद्धि सहयोग संस्थान, रायपुर ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए जगदलपुर में एक सराहनीय पहल की है। संस्थान की स्थानीय इकाई ने नगर निगम द्वारा संचालित आश्रय स्थल में निवास कर रही एक गरीब और बेसहारा महिला को ठंड से बचाव के लिए एक उच्च गुणवत्ता वाला कंबल प्रदान किया।
यह पहल संस्थान के ‘सहयोग से समृद्धि’ अभियान का हिस्सा थी, जिसका उद्देश्य समाज के सबसे वंचित वर्गों को तत्काल सहायता प्रदान करना है।


