खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। कांग्रेस सरकार के दौरान मंत्रियों से नजदीकियों का दावा कर अपना रुतबा दिखाने वाले गरियाबंद ब्लॉक के तात्कालिक कांग्रेस अध्यक्ष हाफ़िज़ खान को पुलिस ने ठगी और धोखाधड़ी के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया है। आरोपी पर तीन युवकों से सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर कुल 7 लाख 70 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगा है।
कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश यदु ने बताया कि 28 सितंबर 2024 को पीड़ित महावीर यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 3 सांकरा, ने शिकायत दर्ज कराई थी। महावीर ने आरोप लगाया कि हाफ़िज़ खान ने उसे पोस्ट मैट्रिक आदिवासी छात्रावास में भृत्य (चपरासी) की नौकरी लगाने का भरोसा दिलाकर 2,30,000 रुपये ले लिए थे।
रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने महावीर से पैसे लेकर तीन महीनों तक छात्रावास में काम भी कराया, लेकिन नियुक्ति पत्र नहीं दिया। पैसे वापस मांगने पर टालमटोल करता रहा। इस पर पुलिस ने धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि महावीर के अलावा हाफ़िज़ खान ने दो अन्य युवकों खोमेन्द्र साहू से नौकरी लगाने के नाम पर 3,10,000 रुपये और दिग्विजय ध्रुव (पाण्डुका निवासी) से भी नौकरी दिलाने के नाम पर 2,30,000 रुपये से भी नौकरी का झांसा देकर पैसे लिए थे। इस तरह कुल मिलाकर आरोपी ने 7 लाख 70 हजार रुपये की ठगी की है।
पुलिस ने सभी पीड़ितों और गवाहों के बयान दर्ज किए। सबूतों के आधार पर आरोपी हाफ़िज़ खान (45 वर्ष), पिता अब्दुल हमीद खान, निवासी मालगांव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पूरी कार्रवाई में कोतवाली गरियाबंद पुलिस की टीम ने विशेष भूमिका निभाई। मामला राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि हाफ़िज़ खान कांग्रेस शासनकाल में ब्लॉक स्तर पर मजबूत पकड़ रखता था, लेकिन अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए भी किसी को नौकरी नहीं दिला पाया, उल्टे ठगी में फंस गया।
Trending
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न


