खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक मासूम बच्चे को होमवर्क नहीं करने पर रस्सी के सहारे पेड़ पर लटकाने की घटना के बाद जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने तय मानकों का पालन नहीं करने वाले 32 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है। जांच में पाया गया है कि ये सभी स्कूल मैदान में संचालित नहीं थे।
वहीं बच्चे को पेड़ से लटकाने के मामले में हंस वाहिनी विद्या मंदिर स्कूल नारायणपुर की टीचर काजल साहू को बर्खास्त किया गया है। स्कूलों की मान्यता रद्द करने आदेश के बाद निजी स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया है। संयुक्त कलेक्टर पुष्पेंद्र शर्मा ने कहा है कि सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी स्कूलों की सख्त जांच होगी।
बता दें कि हंस वाहिनी विद्या मंदिर स्कूल नारायणपुर, आमापारा में होमवर्क नहीं करने पर नर्सरी के मासूम बच्चे को टीचर ने अमानवीय तरीके से दंडित किया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चा टी-शर्ट के सहारे पेड़ से लटका हुआ नजर आ रहा है, जबकि नीचे उसने सिर्फ अंडरवीयर पहना हुआ है। इस घटना के बाद पालकों में आक्रोश है। उन्होंने दोषी शिक्षक पर तत्काल कार्रवाई की मांग की थी।
स्कूली बच्चों ने बताया था कि मैडम द्वारा कुएं में भी लटकाया जाता है। सोचिए इस तरह की तालिबानी सजा आज के समय में कोई टीचर कैसे दे सकता है। वहीं घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल शिक्षा विभाग के अधिकारी को मौके पर भेजा था। विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच के बाद उच्च अधिकारी को जांच रिपेार्ट भेजा था। मामले की जांच के बाद दोषी हंस वाहिनी विद्या मंदिर स्कूल नारायणपुर की टीचर काजल साहू को बर्खास्त कर दिया गया है।
Trending
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न


