खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। हिस्ट्रीशीटर एवं सूदखोर रोहित तोमर, वीरेंद्र तोमर से पीड़ित लोगों ने राजधानी में बैठक की और रोहित-वीरेंद्र तोमर परिवार पीड़ित संघ बनाया। बैठक में पीड़ितों ने न्याय पाने के लिए अब अपनी लड़ाई एकजुटता के साथ लड़ने का निर्णय लिया। सदस्यों ने कहा, रोहित-वीरेंद्र तोमर परिवार पीड़ित संघ में तोमर बंधु से पीड़ित सभी लोगों को जोड़ा जाएगा। अब हमारी न्याय की लड़ाई इसी संघ के बैनर तले लड़ी जाएगी।
रोहित-वीरेंद्र तोमर परिवार पीड़ित संघ ने कहा, हम सभी इस बात से एकमत हुए हैं कि हमें परेशान करने, आर्थिक नुकसान पहुंचाने और ब्लैकमेल करने, मानसिक रूप से परेशान करने वाला एक व्यक्ति जेल में है और दूसरा फरार है, परंतु उनके परिवार और कथित क्षत्रिय राजपूत समाज के नेता डॉ. राज शेखावत आदि छत्तीसगढ़ आकर उनके कृत्य को जायज ठहराते हुए हम पर अनैतिक दबाव बनाने का प्रयत्न कर रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से डराने की निरंतर कोशिश हो रही है। ऐसे में हम सभी पीड़ित लोगों ने अब अपनी लड़ाई एकजुटता के साथ लड़ने का निर्णय लिया है।
वीरेंद्र और रोहित तोमर के खिलाफ पुरानी बस्ती थाना में भारतीय दंड संहिता की धारा 308(2), 111(1) और छत्तीसगढ़ ऋणियों संरक्षण अधिनियम की धारा 04 के तहत मामला दर्ज है। दोनों आरोपी 5 जून 2025 को यह अपराध घटित कर फरार हो गए थे। इसके से वीरेंद्र तोमर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस रोहित तोमर की तलाश में जुटी है।
Trending
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न


