खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के बड़ाजी थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम कोंडालूर में बीती रात को एक घर में अचानक से गैस सिलेंडर गैस रिसाव से घर में आग लग जाने से वहां मौजूद 5 सदस्य झुलस गए। जिन्हें डायल 112 की मदद से उपचार के लिए मेकाॅज लाया गया, जहां सभी का इलाज जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार कोंडालूर गांव मे रात में परिवार के लोग खाना बना रहे थे, इसी दाैरान घर में रखा गैस सिलेंडर से गैस का रिसाव हो गया। जिससे देखते ही देखते घर में आग फैल गई। घर के सदस्य एक दूसरे को बचाने के कोशिश में झुलस गए। आग के फैलते ही वहां चीख-पुकार मच गई। जिसे सुनकर आस-पास के लोग वहां पहुंचकर तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद डायल 112 की टीम भी मौके पर आ पहुंची। किसी तरह से झुलसे सभी 5 सदस्यों को बाहर निकाला गया और उन्हें उपचार के लिए मेकाॅज लाया गया, जहां सभी घायलों का उपचार जारी है।
Trending
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न


