खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में ग्राम परसदा खुर्द में फर्जी आबकारी पुलिस बनकर घर में घुसकर पैसों की मांग करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्रार्थी गनपत लाल लहरे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 5 लोग उसकी बहन अमरिका बाई के घर में घुसकर शराब बेचने का आरोप लगाते हुए डराकर अवैध रूप से पैसे वसूलने की कोशिश कर रहे थे। इनमें से एक युवक पुलिस की खाकी वर्दी पहने था जो मौके से भाग गया, जबकि 4 को ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया गया।
आरोपियों के नाम-
1. नरेन्द्र गोस्वामी उर्फ दाउ (23)
2. अजय गोस्वामी (23) – निवासी सोठी, बम्हनीडीह
3. रामनारायण धीवर (34) – निवासी अफरीद, सारागांव
4. लोकेश राठौर उर्फ ओम (20) – निवासी सारागांव
आरोपियों ने कबूल किया कि वे आबकारी पुलिस बनकर छलपूर्वक 30 हजार रुपये की मांग कर रहे थे और 3 हजार रुपए वसूल भी लिए थे।
पुलिस ने मौके से 2 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल और खाकी वर्दी जब्त कर कार्रवाई पूरी की। एसपी प्रफुल्ल सिंह ठाकुर के निर्देशन में मामले की विवेचना कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
Trending
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न


