खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बीमार पुलिस उप-निरीक्षक का तंत्र-मंत्र से इलाज का झांसा देकर 2 लाख से अधिक की ठगी मामले में आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो महिलाएं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है। पूरा मामला डौंडी थाना इलाके का है।
दरअसल, प्रार्थीया धनेश्वरी ठाकुर (ग्राम खैरवाही, थाना डौंडी) ने पुलिस को शिकायत दी कि उनके लकवा-ग्रस्त पति के इलाज के नाम पर तांत्रिकों ने धोखाधड़ी की। उन्होंने कहा कि एक महिला तिखुर बेचने के लिए घर आई। इस दौरान उसने दावा किया कि उसका परिचित बैगा (जादू-टोना करने वाला व्यक्ति) पूजा-पाठ के जरिए उसके पति को ठीक कर देगा। कुछ दिन बाद अज्ञात दो महिला एक पुरूष प्रार्थीया के घर आकर पूजा पाठ के लिए नारियल, अगरबत्ती, दिया रखवाकर पूजा पाट किया। आरोपियों ने उनसे कहा कि पूजा में पैसा रखोगे तब पूजा फलित होगा नहीं तो सब अनर्थ हो जायेगा। इसके बाद प्रार्थीया ने घर में रखे 1,67,000 रुपए रख दिए, फिर में सोने-चांदी के मंगलसूत्र और पायल अन्य भी पूजा स्थल पर रख दिया। रकम और जेवरात वापस कर दिए जाएंगे कहा और अपनी बातों में उलझा लिया, जिसके बाद वह वहां से निकल गए।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने 480/2025 धारा 318(4),3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया। जांच के दौरान पुलिस ने दो महिला और एक पुरुष को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल लिया। इसके बाद आरोपियों के कब्जे में 92,000 नगद और सोने-चांदी के जेवर सहित मोबाइल फोन बरामद किया। जिन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. रवि नेताम पति नरेश नेताम उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम कनेरी मनेरीपारा थाना पुरूर जिला बालोद
2. रीना नेताम पिता जयमल मण्डावी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम कनेरी मनेरीपारा हाल पुरूर आंनदपुर राइस मिल के पास थाना पुरूर जिला बालोद
3. पदमा मण्डावी पति जयमल मण्डावी उम्र 50वर्ष निवासी ग्राम कनेरी मनेरीपारा थाना पुरूर जिला बालोद
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


