खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव गौ-वंश के साथ अप्राकृतिक कृत्य के मामले सामने आए हैं। बीते दिनों राजगांदगांव शहर के जूनी हटरी क्षेत्र में एक व्यक्ति के द्वारा गाय के साथ अप्राकृतिक यौन क्रिया का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। इसके बाद आज विश्व हिंदू परिषद, बजरंगदल और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर इस मामले में प्रदेश सरकार को कानून बनाने कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा है।
गौ माता के साथ अप्राकृतिक कृत्य के मामले को लेकर हिंदू संगठन के लोगों में काफी आक्रोश है। संगठन के लोग आज नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे । यहां उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश सरकार से इस पर सख्त कानून बनाने की मांग की। शहर के जूनी हटरी क्षेत्र में लगभग 55 वर्षीय मध्य प्रदेश निवासी असलम खान के द्वारा गौ वंश के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आने के बाद इसमें शिकायत हुई और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया। वहीं अब इस मामले में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद द्वारा आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
इस मामले में संगठन के पदाधिकारी अरुण गुप्ता ने कहा कि गौ माता के साथ इस तरह के मामले बढ़ते जा रहे हैं। रायपुर में भी इसी तरह का मामला सामने आया था। उन्होंने कहा कि गौ माता के साथ दुष्कर्म करने वालों के खिलाफ कोई धारा नहीं है। जिसको लेकर हम कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम में इस तरह के मामले की धारा जोड़ने और कानून बनाने की मांग कर रहे हैं, ताकि ऐसे मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।
Trending
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न


