खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। तमिलनाडु के ऊपर बने सिस्टम के श्रीलंका की तरफ खिसकने की वजह से राज्य में अल्प समय के लिए ठंड की वापसी होगी। राज्य का औसतन न्यूनतम तापमान अभी दस डिग्री सेल्सियस के ऊपर जा चुका है। आने वाले दिनों में बंगाल की खाड़ी में हलचल होने की वजह से नमीयुक्त हवा का प्रवेश होगा और तापमान फिर बढ़ेगा।
मध्य हिस्से से पिछले दो-तीन दिनों से ठंड गायब हो चुकी है और दिन में भी तेज गर्मी का अहसास हो रहा है। इस मौसम में गुरुवार के बाद थोड़ा बदलाव होने की संभावना है। विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाली नमी की मात्रा में कमी की वजह से दस डिग्री सेल्सियस से ऊपर चढ़ चुके रात के पारा में दो से तीन डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ेगी, मगर इसका असर ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगा। आने वाले दिनों में बंगाल की खाड़ी में सिस्टम तैयार होने से हवा अपने साथ फिर नमी लेकर आएगी। इससे तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। पिछले चौबीस घंटे शहर का न्यूनतम तापमान बढ़कर 17.5 डिग्री सेल्सियस हो गया है, जो सामान्य 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
राजधानी रायपुर में मंगलवार को आकाश साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


