खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति’’ तथा ‘‘नियद नेल्ला नार’’ याेजना एवं लगातार कैम्प स्थापित होने से सुरक्षाबलाें के बढ़ते दबाव के फलस्वरूप नक्सली संगठन में सक्रिय 48 लाख ईनामी 5 महिला नक्सली सहित 15 नक्सलियों ने आज साेमवार को सुकमा एसपी किरण चव्हाण, सीआरपीएफ कमाण्डेन्ट 2 री वाहिनी कमलेश कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी सुरेश् सिंह पायल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स मनीष रात्रे, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री मोनिका श्याम, एवं 223 वाहिनी सीआरपीएफ के निरीक्षक सुजीत कुमार, के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। उपरोक्त सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन के नवीन पुनर्वास नीति ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवादीआत्मसमर्पण पुनर्वास नीति -2025’’ के तहत प्रत्येक को 50-50 हजार रूपये के मान से प्रोत्साहन राशि एवं अन्य सुविधाए प्रदाय किया जावेगा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पित नक्सलियाें में 4 माओवादी पर 8-8 लाख, 2 माओवादी पर 5-5 लाख, 1 माओवादी पर 3, 1 माओवादी पर 2 लाख एवं 1 माओवादी पर 1 लाख कुल 48 लाख रूपये के इनाम घोषित है, जिसमें 1. माड़वी सन्ना पिता पोदिया निवासी दोरामंगू थाना किस्टाराम जिला सुकमा। पी पीएलजीए बटालियन कम्पनी नं. 1 प्लाटून नं. 2 सेक्षन ‘‘बी’’ का पार्टी सदस्य/प्रशिक्षण टीम डिप्टी कमाण्डर/पीपीसीएम (ईनाम 8 लाख), 2. सोड़ी हिड़मे पति सन्ना निवासी कोमटपल्ली मुयापारा थाना पामेड़ जिला बीजापुर, पीएलजीए बटालियन कम्पनी नं. 2 प्लाटून नं. 3 सेक्सन ‘‘बी’’ का पार्टी सदस्या (ईनाम 8 लाख), 3. सूर्यम उर्फ रव्वा सोमा पिता स्व.बण्डी निवासी गंधारपारा बड़ेसट्टी थाना फुलबगड़ी जिला सुकमा। सीआरसी प्लाटून नम्बर 1 का कमाण्डर/पीपीसीएम (ईनाम 8 लाख), 4. मीना उर्फ माड़वी भीमे पति रव्वा सोमा उर्फ सूर्यम पिता स्व. नंदा निवासी तोकलनपल्ली थाना चिंतागुफा जिला सुकमा। सीआरसी प्लाटूननम्बर 1 की डिप्टी कमाण्डर/पीपीसीएम(ईनाम 8 लाख), 5. सुनिता उर्फ कुहराम हुंगी पिता सुक्की निवासी रेवाली पटेलपारा थाना अरनपुर जिला सुकमा। प्लाटून नम्बर 26 की डिप्टी कमाण्डर, एसीएम (ईनाम 5 लाख), 6. मड़कम पाण्डू पिता स्व. बुधरा निवासी कैयर दुलेड़ थाना चिंतागुफा जिला सुकमा। पामेड़ एरिया कमेटी कमाण्ड इनचीफ/मिलिशिया कमाण्ड इनचीफ, एसीएम (ईनाम 5 लाख), 7. कुंजाम सिंगा पिता स्व. पोदिया निवासी बुर्कलंका थाना किस्टाराम जिला सुकमा। गोलापल्ली एलओएस डिप्टी कमाण्डर (ईनाम 3 लाख), 8. माड़वी सोमड़ी पिता बुधरा निवासी कन्हाईपाड़ थाना गोलापल्ली जिला सुकमा। गोमपाड़ आरपीसी केएएमएस अध्यक्ष (ईनाम 2 लाख), 9. चिलका उर्फ माड़वी पोज्जे पिता स्व. जोगा निवासी तिम्मापुरम राऊतपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा। पूर्व किस्टाराम एरिया कमेटी जनताना सरकार अध्यक्ष, डीव्हीसीएम सोनी उर्फ गंगक्का की गार्ड पार्टी सदस्या (ईनाम 1 लाख), 10. नुप्पो बुधरा पिता उर्फ भीमा उम्र निवासी नागाराम दोड़बुण्डापारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा। नागाराम आरपीसी मिलिशिया सदस्य, 11. नुप्पो भीमा पिता हुंगा निवासी पेद्दाबोड़केल थाना चिंतलनार जिला सुकमा। पेद्दाबोड़केल आरपीसी सरकार सदस्य, 12. मड़कम सुक्का पिता स्व. गंगा निवासी तोंगगुड़ा थाना चिंतलनार जिला सुकमा। नागाराम आरपीसी मिलिशिया सदस्य, 13. पोड़ियाम जोगा पिता स्व. देवा निवासी तोंगगुड़ा थाना चिंतलनार जिला सुकमा। नागाराम आरपीसी मिलिशिया सदस्य, 14. पोड़ियाम लखमा पिता स्व. भीमा निवासी कामाराम थाना किस्टाराम सिंघनमड़गू आरपीसी मिलिशिया सदस्य, 15. कोवासी हिड़मा पिता देवा निवासी कामावरम थाना किस्टराम जिला सुकमा। सिंघनमड़गू आरपीसी आथिर्क कमेटी अध्यक्ष ने आत्मसमर्पण कर दिया है।
Trending
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न


