खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था इस वर्ष और अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित तथा किसानों के अनुकूल रूप में संचालित हो रही है। तकनीकी नवाचारों और प्रशासनिक सुव्यवस्था के चलते किसान अब सुगमता और गति से अपनी उपज बेच पा रहे हैं। इसका लाभ सीधे जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहा है।
ग्राम रुद्री के किसान राजेश साहू इसी परिवर्तन की मिसाल हैं। उन्होंने ‘टोकन तुहर द्वार’ मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर निर्धारित समय पर सेवा सहकारी समिति सोरम पहुँचकर बिना किसी भीड़ या प्रतीक्षा के 80 क्विंटल धान की बिक्री की। साहू बताते हैं कि ऑनलाइन टोकन सुविधा ने किसानों को लंबी कतारों और समय की बर्बादी से पूरी तरह छुटकारा दिला दिया है, जिससे खरीदी प्रक्रिया और अधिक सहज बनी है।
इस वर्ष साहू ने 4 एकड़ भूमि में धान की खेती की। समय पर सिंचाई, उन्नत बीजों का उपयोग और आधुनिक कृषि यंत्रों ने उत्पादन बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पिछले वर्ष खरीदे गए नए ट्रैक्टर ने खेत की जुताई, समतलीकरण, कटाई और परिवहन जैसे कार्यों को तेज, कम खर्चीला और अधिक प्रभावी बना दिया है।
धान बिक्री से प्राप्त राशि का उपयोग वे ट्रैक्टर की किस्त चुकाने, कृषि ऋण के भुगतान, रबी फसल के लिए गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज खरीदने तथा सिंचाई सुविधाओं को और मजबूत करने में करेंगे। इसके साथ ही वे खेत के एक हिस्से में ड्रिप सिंचाई प्रणाली स्थापित करने और जैविक खेती को बढ़ावा देने की भी तैयारी कर रहे हैं, जिससे भविष्य में उत्पादन और आय दोनों में वृद्धि हो सके।
राजेश साहू ने बताया कि शासन द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाएँ जैसे ऑनलाइन टोकन व्यवस्था, पारदर्शी खरीदी प्रक्रियाएँ, कृषि यंत्रों पर अनुदान और हर स्तर पर सहयोग से ग्रामीण कृषकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रही हैं। इससे किसानों का समय, श्रम और धन तीनों की बचत हो रही है तथा वे अधिक आर्थिक रूप से सशक्त बन रहे हैं।
धमतरी जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि प्रत्येक किसान को निर्बाध, पारदर्शी और तकनीक आधारित खरीदी व्यवस्था का लाभ मिले, ताकि कृषि कार्य अधिक लाभकारी और उत्साहवर्धक बन सके।
Trending
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न


