खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप ने आज अपने संसदीय क्षेत्र के दिव्यांगजनों को महत्वपूर्ण संसाधन उपलब्ध कराकर सेवा और संवेदना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया । सांसद कश्यप ने आज रविवार काे अपने निज निवास पर आयोजित एक हृदयस्पर्शी कार्यक्रम में सांसद निधि के माध्यम से बीजापुर जिले के निवासी मल्लेश डुब्बा, बस्तर जिले नानगुर निवासी कृष्णा बघेल को यह सहायता सामग्री प्रदान की,जो दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक कदम है।
बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा की यह मात्र भौतिक सहयोग नहीं है, यह दिव्यांग भाइयों को आवागमन की असीमित सुगमता प्रदान कर उन्हें सम्मानपूर्वक आत्मनिर्भर बनाने का हमारा संकल्प है। हमारा उद्देश्य स्पष्ट है कि सुशासन की सरकार का प्रत्येक संसाधन और प्रत्येक योजना का अधिकतम लाभ अंतिम व्यक्ति की चौखट तक पहुँचे। दिव्यांग जनों की सहायता करना हमारे समाज और जनप्रतिनिधियों का सर्वोच्च नैतिक और मानवीय कर्तव्य है। बस्तर में सेवा, संवेदना और समर्पण की यह भावना निरंतर गति से जारी रहेगी। सांसद प्रतिनिधि आनंद मोहन मिश्र ने कहा कि यह संवेदनशील कदम यह दर्शाता है कि बस्तर सांसद महेश कश्यप की प्राथमिकता में समाज के वंचित और विशेष आवश्यकता वाले वर्ग हमेशा शीर्ष पर हैं। यह पहल समूचे बस्तर में सकारात्मकता और समावेशिता का एक मजबूत संदेश देती है।
Trending
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न


