खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। बालको थाना क्षेत्र के तराईदांड डकैती कांड में पुलिस ने 19 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आज फिर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल 22 डकैतों को पकड़ा गया है और अन्य आरोपियों की तलाश अब भी जारी है। इस मामले में रोचक बात यह रही कि डकैतों वारदात को अंजाम देते समय मकान मालिक से कहा कि “सौम्या चौरसिया का पैसा कहां रखा है, बता दो… नहीं तो मारे जाओगे!”
बता दें कि 6 तारीख को मकान मालिक शत्रुघ्न दास के घर परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। मकान मालिक ने डकैती कर डेढ़ लाख नगदी और जेवरात ले जाने की शिकायत की थी। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने पहले 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से चार पहिया वाहन के अलावा हथियार भी जब्त किया गया था। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के परिजनों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस पर रिश्वतखोरी कर जबरन गिरफ्तारी का आरोप भी लगाया था।
पकड़े गए आरोपियों में कोरबा के अलावा जांजगीर-चंपा और सक्ति जिले के लोग भी शामिल हैं। ग्रामीणों ने सौम्या चौरसिया को लेकर सवाल उठाया है कि कहां-कहां से शत्रुघ्न के पास इतनी संपत्ति आई। पुलिस जल्द मामले का खुलासा करने की बात कह रही है।
पीड़ित परिवार की बेटी बबीता दास निलंबित अफसर सौम्या चौरसिया की क्लासमेट रह चुकी है। दुर्ग में दोनों ने साथ पढ़ाई की थी। कांग्रेस शासनकाल में जब सौम्या ज्वाइंट कलेक्टर के रूप में सीएम ऑफिस में उप सचिव थीं। तब बबीता कुछ समय उनके घर पर भी रहती थी। कोयला घोटाले में सौम्या की गिरफ्तारी के बाद बबीता अपने घर लौटकर शादी कर ली थी।
गिरफ्तार आरोपियों के पहचान:
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि बालको में हुई डकैती के मामले में पुलिस ने 19 आरोपियो को पहले गिरफ्तार किया था। इस मामले में 3 और आरोपियों को पाली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। जिनके नाम लक्ष्मी नारायण श्याम, विनोद कुमार सलाम और अक्षय कुमार पावले कटघोरा निवासी है। इनके कब्जे से हथियार और नगदी रकम भी बरामद किए गए हैं। पुलिस इस मामले में और भी आरोपियों की तलाश कर रही है।
Trending
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न


