खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। साइंस कालेज मैदान से शनिवार को तड़के नगर निगम के अमले ने चौपाटी को हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान भारी विरोध प्रदर्शन हुआ। व्यापारियों के साथ विरोध कर रहे पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और उनके समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
नगर निगम ने सुबह चौपाटी को हटाने की कार्रवाई शुरू की। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, और कांग्रेसजन वहां पहुंच गए। वो जेसीबी के नीचे लेट गए। गाड़ी की चाबी छिन ली। पुलिस ने वहां पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को हटाया। इस दौरान पुलिस के साथ झूमा झटकी भी हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।
इससे पहले पूर्व विधायक उपाध्याय व्यापारियों के साथ रातभर धरने पर बैठे रहे। दरअसल, आमानाका के पास जहां चौपाटी को शिफ्ट करने का प्रस्ताव है,वह जमीन रेलवे की है। रेलवे ने पहले से ही नोटिस चस्पा कर दिया है। पूर्व विधायक उपाध्याय ने कह दिया है कि किसी भी दशा में चौपाटी को नहीं हटाने देंगे।
Trending
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न


