नई दिल्ली। पाकिस्तान में चल रही ट्राई सीरीज में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को 67 रनों से हराकर चौंका दिया है। यह ट्राई सीरीज का दूसरा मैच था, जिसमें जिम्बाब्वे की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 162 रन बनाए थे, लेकिन इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम केवल 95 रनों पर ढेर हो गई। 47 रन की पारी खेलने और एक विकेट लेने वाले प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए कप्तान सिकंदर रजा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
ट्राई सीरीज के पहले मैच में जिम्बाब्वे 5 विकेट से हार गई थी। इस बार जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने हर क्षेत्र में श्रीलंका को धराशाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सलामी बल्लेबाज ब्रायन बैनेट ने 49 रनों की पारी खेली, दूसरी ओर कप्तान सिकंदर रजा ने 32 गेंद में 47 रनों की पारी खेली। जिम्बाब्वे 175-180 तक का स्कोर बना सकती थी, लेकिन आखिरी 3 ओवरों में जिम्बाब्वे सिर्फ 21 रन बना सकी और इसी दौरान लगातार अंतराल में 3 विकेट गंवा दिए।
163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका का हाल इतना बुरा रहा कि 29 के स्कोर तक 4 विकेट और आधी टीम 52 के स्कोर तक पवेलियन लौट चुकी थी। चरिथ असालंका की गैरमौजूदगी में कप्तानी कर रहे दासुन शनाका ने 25 गेंद में 34 रन बनाए, वहीं भानुका राजपक्षा ने 11 रन बनाए। इन 2 बल्लेबाजों के अलावा श्रीलंका का कोई भी खिलाड़ी रनों के मामले में दहाई का आंकड़ा नहीं छूओ पाया। हालांकि श्रीलंका को पॉइंट्स टेबल में नेट रन रेट के मामले में शायद अधिक नुकसान ना हो, क्योंकि उसने पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी की।
ट्राई सीरीज की पॉइंट्स टेबल में जिम्बाब्वे पहले स्थान पर आ गई है, जिसके 2 अंक हैं और नेट रन-रेट +1.471 का है। दूसरी ओर पाकिस्तान के भी 2 अंक हैं, लेकिन उसका नेट रन-रेट +0.460 का है।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ


