मार्गशीर्ष या अगहन अमावस्या 20 नवंबर 2025 को है। यह दिन पितृ तर्पण, व्रत, दान के साथ धन, सुख-सौभाग्य व मनोकामना पूर्ति के लिए भी खास है। इस दिन दीपक से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं।
मार्गशीर्ष अमावस्या दीपक के उपाय
हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है। यह तिथि धार्मिक दृष्टि से काफी पवित्र मानी जाती है। इस साल मार्गशीर्ष महीने की अमावस्या गुरुवार 20 नवंबर 2025 को पड़ रही है। यह दिन भगवान विष्णु की पूजा और पितृ तर्पण के लिए शुभ होता है।
शास्त्रों में अमावस्या के दिन व्रत, स्नान, दान, तर्पण आदि का बहुत महत्व बताया गया है। इसी के साथ मार्गशीर्ष अमावस्या की रात जलाया गया एक दीपक व्यक्ति के जीवन में बड़ा परिवर्तन ला सकता है।
कहा जाता है कि, भाग्य का अंधेरा तभी छंटता है जब व्यक्ति दीपक जलाने का संकल्प ले। मार्गशीर्ष अमावस्या ऐसा ही दिव्य अवसर प्रदान करती है। आइए जानते हैं मार्गशीर्ष अमावस्या कहां-कहां जलाना चाहिए दीपक।
पितृ कृपा पाने के लिए- मार्गशीर्ष अमावसया की शाम सरसों तेल का एक दीपक जालकर पीपल के वृक्ष के नीचे रखें। इससे पितृ दोष शांत होता है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही जीवन का अंधकार दूर होता है।
रोग-दोष से मुक्ति के लिए- मार्गशीर्ष अमावस्या पर दीपक में घी और तुलसी की मंजरी डालकर एक दीपक जलाएं और इसे भगवान विष्णु के समक्ष रख दें। इस उपाय से रोग, बीमारी और दोषों से मुक्ति मिलती है।
मनोकामना पूर्ति के लिए- अगहन अमावस्या पर किसी पवित्र नदी, तालाब या सरोवर आदि के निकट आटे का दीपक बनाकर घी का दीपक जालकर प्रवाहित करें। यह उपाय जीवन में सभी कष्टों को दूर करता है और मनोकामनाएं भी पूरी करता है।
पूजा घर में- मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन संध्याकाल में घर के पूजा मंदिर में एक घी का दीपक अवश्य जलाए। इसके साथ ही एक दीपक तुलसी के पास भी जलाएं।
Trending
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात


