
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। जिले के पुलिस विभाग में कसावट लाने और पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों के बीच अनुशासन कायम करने के मद्देनजर जिले के एसपी कार्यालय ने जिले के अलग-अलग थानों में तैनात पांच थाना प्रभारियों का तबादला आदेश जारी किया है।
देखें किन अफसरों के पदस्थापना स्थल में बदलाव किया गया है।
निरीक्षक मोरध्वज देशमुख : प्रभारी सायबर सेल से थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर।
निरीक्षक संतलाल आयाम : थाना प्रभारी बगीचा से सायबर सेल जशपुर।
निरीक्षक गौरव पांडेय : रक्षित केंद्र जशपुर से थाना प्रभारी बगीचा।
निरीक्षक जितेन्द्र ताम्रकार : रक्षित केंद्र जशपुर से थाना प्रभारी कांसाबेल।
निरीक्षक अमित तिवारी : रक्षित केंद्र जशपुर से सायबर सेल जशपुर।


