हिंदू धर्म में मोक्षदा एकादशी का विशेष महत्व है। यह एकादशी मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की तिथि को पड़ती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है और पूर्वजों की आत्मा की शांति मिलती है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार मोक्षदा एकादशी 1 दिसंबर 2025 को मनाई जाएगी। आइए इस तिथि से जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं, जो इस प्रकार हैं।
कब है मोक्षदा एकादशी?
हिंदू पंचांग के अनुसार, अगहन महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 30 नवंबर को रात 09 बजकर 29 मिनट पर होगी। वहीं, एकादशी तिथि का समापन 01 दिसंबर को रात 07 बजकर 01 मिनट पर होगा। हिंदू धर्म में उदया तिथि का महत्व है। ऐसे में 01 दिसंबर को मोक्षदा एकादशी मनाई जाएगी।
पूजन सामग्री
विष्णु जी की प्रतिमा/तस्वीर, पीले फूल, पीले वस्त्र, तुलसी दल, धूप, दीप, चंदन, अक्षत, रोली, गंगाजल, घी, मिठाई।
श्री हरि के प्रिय भोग
पंचामृत – दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल का मिश्रण, जिसमें तुलसी दल जरूर मिलाया गया हो।
पीली मिठाई – बेसन के लड्डू या पीले रंग की कोई भी मिठाई आदि।
फल – केला, आम व मौसमी फल।
पारण का शुभ समय
एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि पर ही करना चाहिए। पारण के समय चावल या अनाज ग्रहण किया जाता है। अगहन महीने के कृष्ण पक्ष की मोक्षदा एकादशी का पारण 02 दिसंबर को सुबह 07 बजे से लेकर सुबह 09 बजकर 05 मिनट के बीच किया जाएगा।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। K.W.N.S. यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख


