भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे वनडे में 9 विकेट से हरा दिया है। रोहित शर्मा ने 121 रनों की मैच विनिंग पारी खेलते हुए टीम इंडिया की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। दूसरी ओर विराट कोहली भी 74 रनों की अर्धशतकीय पारी खेल नाबाद लौटे। भारत ने चाहे सिडनी में खेला गया तीसरा वनडे मैच जीत लिया हो, लेकिन सीरीज 2-1 से ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम की है। यह बतौर वनडे कप्तान शुभमन गिल की पहली जीत भी है।
भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को पूरे 50 ओवर भी नहीं खेलने दिए थे। कंगारू टीम पहले बैटिंग करते हुए सिर्फ 236 रन ही बना पाई थी। हर्षित राणा ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए, जो हर्षित के लिए अभी तक ODI में किसी मैच का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है।
विराट-रोहित शर्मा चमके
237 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 69 के स्कोर पर शुभमन गिल का विकेट गंवा दिया था। शुभमन गिल सिर्फ 24 रन बनाकर आउट हुए। गिल का बल्ला इस सीरीज में खामोश रहा, जो 3 पारियों में सिर्फ 43 रन बना सके। मगर विराट कोहली और रोहित शर्मा ने मिलकर आगे बढ़ाया और भारत को जीत दिलाकर ही दम लिया।
रोहित शर्मा ने नाबाद 121 रनों की पारी खेली, जो उनके ODI करियर का 33वां और इंटरनेशनल करियर का 50वां शतक रहा। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए 168 रनों की नॉट आउट पार्टनरशिप की। ये वनडे में 19वां मौका रहा, जब विराट कोहली और रोहित शर्मा ने 100 से ज्यादा रनों की पार्टनरशिप रही। सबसे ज्यादा 100+ रनों की पार्टनरशिप के मामले में अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर-सौरव गांगुली और कुमार संगाकारा-तिलकरत्ने दिलशान उनसे आगे हैं।
Trending
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


