नई दिल्ली। मिलाप मिलन जावेरी की रोमांटिक ड्रामा ‘एक दीवाने की दीवानियत’ इस दिवाली पर यानी 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को आयुष्मान खुराना की बड़े बजट की थामा से क्लैश करना पड़ा है। हालांकि ‘एक दीवाने की दीवानियत’ भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। चलिए यहां जानते हैं हर्षवर्धन राणे की फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी शुक्रवार को कितना कलेक्शन किया है?
‘एक दीवाने की दीवानियत’ की चौथे दिन की कमाई कितनी रही?
‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। ये फिल्म ‘थामा’ से क्लैश के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है और ठीक कमाई भी कर रही है। अपने शुरुआती तीन दिनो में ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की टिकट खिड़की पर परफॉर्मेंस अच्छी रही। हालांकि चौथे दिन इसकी कमाई को थोड़ा झटका भी लगा है।
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने रिलीज के पहले दिन 9 करोड़ से खाता खोला था। फिर दूसरे दिन इसने 13.89 फीसदी की गिरावट के बाद 7.75 करोड़ का कलेक्शन किया जबकि तीसरे दिन इसकी कमाई में 22.58 फीसदी की मंदी देखी गई और इसने 6 करोड़ रुपये कमाए।
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी शुक्रवार को 5.5 करोड़ का कलेक्शन किया है।
इसी के साथ ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की 4 दिनों की कुल कमाई अब 28.25 करोड़ रुपये हो गई है।
‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने वसूला बजट!
‘एक दीवाने की दीवानियत’ की कमाई में चौथे दिन बेशक गिरावट देखी गई लेकिन इसने महज चार दिनों मेंअपनी लागत से ज्यादा कमाई कर ली है। दरअसल कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को 25 करोड़ के बजट में बनाया गया है और ये 28 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है। वहीं अब ये फिल्म मुनाफा कमाने की ओर बढ़ रही है। इसी के साथ अगर से अपनी लागत से दुगना यानी 50 करोड़ का कलेक्शन कर लेती है तो इसे हिट का टैग मिल जाएगा। मेकर्स को उम्मीद है कि शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में तेजी आएगी और ये अच्छा-खासा कलेक्शन कर लेगी।
‘एक दीवाने की दीवानियत’ के बारे में
‘एक दीवाने की दीवानियत’ एक पैशनेट लव स्टोरी है जो डीप ऑब्सेशन और डिवोशन पर बेस्ड है। अपने दिल को छू लेने वाले म्यूजिक, इमोशनल कहानी और दमदार अभिनय के साथ, यह फिल्म यंग जनरेशन और रोमांटिक ड्रामा लवर्स को इम्प्रेस करने में कामयाब रही है। फिल्म में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा ने लीड रोल प्ले किया है।
Trending
- वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
- नक्सलवाद पर विकास का प्रहार: ‘बस्तर मुन्ने’ और ‘नियद-नेल्लानार 2.0’ से बदलेगी बीजापुर की तस्वीर
- लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
- सुकमा के ‘बेदरे’ में बदलाव की बयार: वनाधिकार और पीएम आवास ने बोगाम भीमा के परिवार को दी नई पहचान
- भारत रत्न सचिन तेंदुलकर का एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत
- माँ दुर्गा स्व-सहायता समूह ने राशन दुकान के आवंटन हेतु कलेक्टर, एसडीएम और खाद्य विभाग को सौंपा ज्ञापन
- छत्तीसगढ़ में ‘हरा सोना’ बना समृद्धि का आधार: संग्राहकों की आय में ऐतिहासिक वृद्धि
- महासमुंद में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़: बीच शहर में कार खराब होने से खुली तस्करों की पोल


