नई दिल्ली। आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल की ‘थामा’ साल की मच अवेटेज फल्म है। इस मूवी को लेकर काफी हाईप क्रिएट हो गया है और इसी के साथ इसकी खूब एडवांस बुकिंग भी हो रही है। वहीं अब फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने में बस दो दिन ही बचे हैं। मैडॉक फिल्म्स की हॉरर कॉमेडी फ्रेचाइजी की फिल्मों ‘स्त्री 2’, ‘मुंज्या’ और ‘भेड़िया’ की दमदार बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट देखते हुए ‘थामा’ से भी इंडियन बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई करने की उम्मीद की जा रही है।
वहीं ‘थामा’ रश्मिका के करियर के लिए भी मील का पत्थर साबित हो सकती है क्योंकि इस फिल्म से एक्ट्रेस बॉलीवुड में इतिहास रच सकती हैं। चलिए यहां डिटेल में जानते हैं ।
‘थामा’ है रश्मिका की साल की तीसरी फिल्म
बता दें कि कोविड के बाद के दौर में, रश्मिका ने साउथ ही नहीं बॉलीवुड में भी अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। ‘पुष्पा’ के बाद तो वह भारतीय सिनेमा की सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली अभिनेत्रियों में से एक बन गई हैं।साउथ में अपनी जगह बनाने के बाद, उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बनाई है। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में ‘एनिमल’ के बाद, इस साल छावा जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म दी थी।
वहीं 2025 में रश्मिका की ‘छावा’ ही नहीं सलमान खान संग ‘सिकंदर’ भी रिलीज़ हुई थी। जहां ‘छावा’ 615.39 करोड़ की कमाई के साथ साल की सबसे बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम किए हुए है तो वहीं ’सिकंदर’ बेशक असफल रही, लेकिन इसने 129.95 करोड़ की कमाई के साथ 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। वहीं अब रश्मिका ‘थामा’ के साथ साल की अपनी तीसरी बॉलीवुड रिलीज़ के लिए तैयार हैं।
‘थामा’ से इतिहास रच सकती हैं रश्मिका मंदाना
‘थामा’ के साथ रश्मिका मंदाना साल 2025 का एंड शानदार अंदाज़ में करने की उम्मीद कर रही हैं। दरअसल एक्ट्रेस के पास बॉलीवुड फिल्मों के साथ एक ही साल में (फीमेल लीड के रूप में) 1000 करोड़ की कमाई करने वाली पहली अभिनेत्री बनकर इतिहास रचने का मौका है। वह पहले ही दो बॉलीवुड फिल्मों के साथ 745.34 करोड़ कमा चुकी हैं और इतिहास रचने के लिए उन्हें 254.66 करोड़ और चाहिए। मैडॉक की अपकमिंग फिल्म ‘थामा’ दिवाली की बड़ी रिलीज है और उम्मीद की जा रही है कि ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करेगी।
रश्मिका की 2025 बॉलीवुड रिलीज़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
छावा – 615.39 करोड़
सिकंदर – 129.95 करोड़
कुल – 745.34 करोड़
Trending
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल


