नई दिल्ली। अक्षय कुमार की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ की कमाई पिछले 23 दिनों से जारी है। ‘कांतारा चैप्टर 1’ और ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ जैसी फिल्में आने के बावजूद फिल्म देखने के लिए दर्शक आ रहे हैं।
फिल्म की कमाई में इस शुक्रवार ग्रोथ दिखी और आज वो ग्रोथ और ज्यादा होती दिख रही है। यानी अक्षय कुमार और अरशद वारसी का जादू फोर्थ सैडरडे को भी काम कर रहा है।
‘जॉली एलएलबी 3’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म ने फर्स्ट वीक में 74 करोड़ कमाए। सेकेंड वीक की कमाई 29 करोड़ और थर्ड वीक 7.3 करोड़ रही। जहां थर्ड वीके के आखिरी दिन यानी 21वें दिन फिल्म ने सिर्फ 45 लाख कमाए तो वहीं 22वें दिन 11.11 प्रतिशत उछाल के साथ ये कमाई बढ़कर 50 लाख हो गई।
अब आज 23वें दिन फिल्म की कमाई में फिर से तेजी आती दिखी है। सैक्निल्क के मुताबिक, 10:35 बजे तक ये 1 करोड़ कमाते हुए टोटल 111.80 करोड़ रुपये बटोर चुकी है। फिलहाल आज का डेटा फाइनल नहीं है। इसमें बदलाव हो सकता है।
‘जॉली एलएलबी 3’ तोड़ेगी ‘हाउसफुल 2’-‘हॉलिडे’ के रिकॉर्ड
अक्षय कुमार की ये फिल्म न सिर्फ इस फ्रेंचाइजी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने की ओर बढ़ रही है, बल्कि अक्षय हालिया रिलीज के सहारे अपनी ही फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने जा रहे हैं। बस कुछ लाख और कमाते ही नीचे दी गई फिल्मों के रिकॉर्ड टूट जाएंगे।
हाउसफुल 2- 112 करोड़
हॉलिडे- 112.53 करोड़
इतना ही नहीं ये फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (110.94 करोड़) को पीछे छोड़ चुकी है। साथ ही, रणबीर कपूर की सुपरहिट फिल्म ‘बर्फी’ (112.1 करोड़) का रिकॉर्ड भी इसके निशाने पर है।
‘जॉली एलएलबी 3’ का बजट और वर्ल्डवाइड कलेक्शन
सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी सौरभ शुक्ला और अक्षय कुमार-अरशद वारसी की तिकड़ी की फिल्म को 120 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है और सैक्निल्क के मुताबिक, इसकी 22 दिनों की वर्ल्डवाइड कमाई 161.75 करोड़ रुपये हो चुकी है।
Trending
- वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
- नक्सलवाद पर विकास का प्रहार: ‘बस्तर मुन्ने’ और ‘नियद-नेल्लानार 2.0’ से बदलेगी बीजापुर की तस्वीर
- लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
- सुकमा के ‘बेदरे’ में बदलाव की बयार: वनाधिकार और पीएम आवास ने बोगाम भीमा के परिवार को दी नई पहचान
- भारत रत्न सचिन तेंदुलकर का एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत
- माँ दुर्गा स्व-सहायता समूह ने राशन दुकान के आवंटन हेतु कलेक्टर, एसडीएम और खाद्य विभाग को सौंपा ज्ञापन
- छत्तीसगढ़ में ‘हरा सोना’ बना समृद्धि का आधार: संग्राहकों की आय में ऐतिहासिक वृद्धि
- महासमुंद में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़: बीच शहर में कार खराब होने से खुली तस्करों की पोल


