Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम

    November 25, 2026

    ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान

    November 25, 2026

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार

    November 25, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
    • ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
    • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
    • ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
    • इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
    • जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
    • उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
    • बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए ट्रैफिक नियम तोड़ रहे स्टंटबाज युवाओं तक पंहुची पुलिस
    बस्तर

    सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए ट्रैफिक नियम तोड़ रहे स्टंटबाज युवाओं तक पंहुची पुलिस

    Khabar WorldBy Khabar WorldOctober 9, 2025No Comments431 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग में भी सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए युवा स्टंट कर खुलेआम ट्रैफिक नियम तोड़ रहे हैं, जो सड़क सुरक्षा के लिए चुनौती बन रहे हैं। कांकेर जिले में एक कपल का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें युवती अपने बॉयफ्रेंड की गोद में बैठकर चलती स्कूटी पर घूमती दिखी। दोनों कुछ जगहों पर किस करते भी नजर आए। यह मामला कांकेर कोतवाली थाना क्षेत्र का है और पुलिस इस पर जांच कर रही है। वहीं दूसरा मामले में दंतेवाड़ा जिले में कुछ युवकों ने चलती इनोवा कार की छत पर चढ़कर, फाटक से लटकते हुए और कार को खींचते हुए स्टंटबाजी की रील बनाई। यह वीडियो भी वायरल हुआ, जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार जब्त की और ₹3,100 का चालान काटा है। वहीं दंतेवाड़ा जिले में अब तीसरे मामले में पुलिसकर्मी की बेटी ने चलती स्कॉर्पियो की छत पर बैठकर स्टंट करते हुए रील बनाई। वायरल वीडियो मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिस उसके घर पहुंची, वाहन जब्त किया और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ₹2,300 का चालानी कार्यवाही की है।
    मिली जानकारी के अनुसार पहला मामला कांकेर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मंगलवार की रात कांकेर में कपल चलती स्कूटी पर रोमांस करते नजर आए। इसका वीडियो एक कार सवार ने बना लिया। कार सवार ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कपल बिना नंबर प्लेट वाली सफेद स्कूटी में नजर आ रहे हैं। गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड की गोद पर बैठी हुई दिखाई दे रही है। राइड के दौरान दोनों ने हेलमेट नहीं पहना है। चलती स्कूटी पर कपल आपस में इतने मशगूल थे कि इन्हें बाजू से गुजर रही गाड़ियों का भी डर नहीं था। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है सार्वजनिक स्थलों पर इस तरह की हरकतें समाज के लिए गलत संदेश देती है और शहर की छवि भी धूमिल होती है। उन्होंने इस मामले में पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में एडिशनल एसपी दिनेश सिन्हा ने कहा कि चलती स्कूटी पर कपल के रोमांस का वीडियो सामने आया है। कोतवाली थाना पुलिस को जांच और कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। मामले में सख्त एक्शन लिया जाएगा।
    दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां 6 लड़के इनोवा कार सीजी-18- के-6300 पर स्टंट कर रहे थे। इनमें एक ड्राइविंग सीट पर बैठ कर गाड़ी चला रहा था। दूसरा कार को खींच रहा था। तीसरा दरवाजे पर लटका हुआ था और चौथा गाड़ी के ऊपर खड़ा था। इसके साथ ही पांचवां कार की डिग्गी पर बैठा था और छठवां युवक बोनट पर लेटा हुआ था। सोशल मीडिया में ट्रेंड के चलते इन्होंने भी रील बनाई और वायरल कर दी, जिसके बाद पुलिस ने सबसे पहले वाहन का पता लगाया। इसके बाद इनकी पहचान की गई। ट्रैफिक पुलिस सीधे वाहन मालिक के घर पहुंच गई। इनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184,, 119/177, 21(6), 194(B) के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही 3100 रुपए का चालान भी काटा गया। इन्होंने दोबारा ऐसी गलती नहीं करने का आश्वासन दिया।
    वहीं तीसरा मामले में दंतेवाड़ा की युवती ने चलती स्कॉर्पियो की छत पर बैठकर स्टंट करते हुए रील बनाई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। युवती के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर स्टंटबाजी के कई वीडियो थे, जिनके आधार पर ट्रैफिक पुलिस उसके घर पहुंची। पुलिस ने सीजी-18- क्यू-7252 नंबर की स्कॉर्पियो जब्त कर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, 130 (1)/177 के तहत ₹2,300 का चालान काटा, युवती के पिता जगदीश पाटीदार बारसूर थाना में तैनात हैं।
    दंतेवाड़ा के यातायात प्रभारी प्रह्लाद साहू का कहना है कि इस प्रकार के स्टंट बाजी से लोगों में गलत संदेश जाता है। कम उम्र के युवा ज्यादातर इसके शिकार होते हैं, इसलिए स्टंट बाजों पर कार्रवाई कर समझाइश भी दी गई है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम

    November 25, 2026

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार

    November 25, 2026

    उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण

    November 25, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    बस्तर

    मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम

    By Khabar WorldNovember 25, 20261

    खबर वर्ल्ड न्यूज-दंतेवाड़ा। मुख्यमंत्री सेवा सेतु पोर्टल शासन की जनकल्याणकारी पहल के रूप में आम…

    ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान

    November 25, 2026

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार

    November 25, 2026

    ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार

    November 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम

    November 25, 2026

    ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान

    November 25, 2026

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार

    November 25, 2026

    ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार

    November 25, 2026

    इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना

    November 25, 2026

    जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति

    November 25, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.