नई दिल्ली। साउथ इंडियन सिनेमा एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर छा गया है। ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा: अ लीजेंड चैप्टर 1’ ने रिलीज़ के कुछ ही दिनों में ऐसी धूम मचाई है कि बाकी फिल्मों के कलेक्शन फीके पड़ गए हैं। वीकेंड हो या वीकडेज़, इस फिल्म के लिए दर्शकों का क्रेज़ बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच, वरुण धवन और जान्हवी कपूर की ‘सनी संस्कारी की’ तुलसी कुमारी और पवन कल्याण की ‘दे कॉल हिम ओजी’ भी बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने की पूरी कोशिश कर रही हैं, लेकिन मुकाबला अब एकतरफा होता दिख रहा है। इसी के साथ चलिए यहां जानते हैं इन फिल्मों ने मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है?
कंतारा चैप्टर 1 ने मंगलवार को कितनी की कमाई
‘कंटारा चैप्टर 1’ को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। ये फिल्म वीकडेज में भी सिनेमाघरो में धमाल मचा रही है और इसे देखने के लिए खूब ऑडियंस उमड़ रही है। इसी के साथ ये फिल्म छप्परफाड़ कमाई भी कर रही है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने 61.85 करोड़ से शुरुआत की थी। दूसरे दिन इसने 45,4 करोड़ कमाए। फिर तीसरे दिन इसका कलेक्शन 55 करोड़ रुपये रहा और चौथे दिन इसकी कमाई 63 करोड़ रुपये हुई। वहीं 5वें दिन का कलेक्शन 31.25 करोड़ रुपये रहा।
अब सैकनलिक की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक कंतारा चैप्टर 1 ने मंगलवार को 33.50 करोड़ की कमाई की कमाई की है।
इसी के साथ इसके 6 दिनों का कुल कलेक्शन अब 290.25 करोड़ रुपये हो गया है।
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने मंगलवार को कितनी की कमाई?
जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने अच्छी शुरुआत की थी। इसने ओपनिंग वीकेंड पर भी ठीक ठाक कमाई की लेकिन वीकडेज में एंट्री करते ही इसका कलेक्शन गिर गया। फिल्म की कमाई की बात करें तो सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने पहले दिन 9.25 करोड़ कमाए। फिर दूसरे दिन इसने 5.5 करोड़, तीसरे दिन 7.5 करोड़, चौथे दिन 7.75 करोड़ और 5वें दिन 3.25 करोड़ का कलेक्शन किया।
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने रिलीज के 6ठे दिन यानी मंगलवार को 3करोड़ कमाए हैं।
इसी के साथ सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की 6 दिनों की कुल कमाई अब 36.25 करोड़ रुपये हो गई है।
दे कॉल हिम ओजी ने दूसरे मंगलवार कितना किया कलेक्शन?
पवन कल्याण की फिल्म दे कॉल हिम ओजी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी। इसने पहले हफ्ते मे ही 169.3 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। हालांकि फिर इसकी कमाई धीमी होती चली गई। फिल्म ने 9वें दिन 4.75 करोड़ कमाए तो 10वें दिन 4.6 करोड़, 11वें दिन 4.15 करोड़ और 12वें दिन 1.27 करोड़ का कलेक्शन किया।
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक दे कॉल हिम ओजी ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को 1.40 करोड़ का बिजनेस किया है।
इसी के साथ दे कॉल हिम ओजी की 13 दिनों की कुल कमाई अब 185.85 करोड़ रुपये हो गई है।
जॉली एलएलबी 3 ने तीसरे मंगलवार कितना किया कलेक्शन?
अगर इस समय कोई बॉलीवुड फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है, तो वह है जॉली एलएलबी 3. कोर्टरूम ड्रामा और दमदार कॉमेडी के इस मिश्रण ने दर्शकों को बांधे रखा है। अक्षय कुमार और अरशद वारसी अभिनीत स्टार फिल्म ने 18 दिनों में 108.65 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। हालांकि तीसरे सोमवार को ये लाखों में सिमट गई थी और इसने 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया था।
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक जॉली एलएलबी 3 ने तीसरे मंगलवार को 75 लाख का कारोबार किया है।
इसी के साथ जॉली एलएलबी 3 की 19 दिनों की कुल कमाई अब 109.40 करोड़ रुपये हो गई है।
Trending
- नक्सलवाद पर विकास का प्रहार: ‘बस्तर मुन्ने’ और ‘नियद-नेल्लानार 2.0’ से बदलेगी बीजापुर की तस्वीर
- लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
- सुकमा के ‘बेदरे’ में बदलाव की बयार: वनाधिकार और पीएम आवास ने बोगाम भीमा के परिवार को दी नई पहचान
- भारत रत्न सचिन तेंदुलकर का एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत
- माँ दुर्गा स्व-सहायता समूह ने राशन दुकान के आवंटन हेतु कलेक्टर, एसडीएम और खाद्य विभाग को सौंपा ज्ञापन
- छत्तीसगढ़ में ‘हरा सोना’ बना समृद्धि का आधार: संग्राहकों की आय में ऐतिहासिक वृद्धि
- महासमुंद में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़: बीच शहर में कार खराब होने से खुली तस्करों की पोल
- खराब मौसम और सुरक्षा कारणों से CM साय का कार्यक्रम रद्द, सचिन तेंदुलकर के शेड्यूल में भी बड़ा बदलाव


