नई दिल्ली। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव की वजह से सागर सहित पूरे बुंदेलखंड में सर्दी जुकाम वायरल से हजारों लोग प्रभावित हैं। अकेले सागर जिला अस्पताल और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में ही पिछले 15 दिनों से रोजाना ढाई हजार से अधिक ओपीडी दर्ज की जा रही है, जिसमें 70 से 80% मरीज सर्दी जुकाम से ही पीड़ित हैं। ऐसे में अगर आपको भी सर्दी जुकाम है और इलाज के बाद भी ठीक नहीं हो रहे हैं तो कुछ पुराने जमाने के घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं या फिर आपको बीमार होने का डर सता रहा है, तो आप इनका उपयोग करके संक्रमण से लड़ सकते हैं यानी की इम्युनिटी को मजबूत कर सकते हैं।
बुजुर्ग दादी अम्मा द्रोपती बाई बताती है कि अगर घर पर सर्दी जुकाम वायरस से ठीक होना चाहते हैं या संक्रमण से बचना चाहते हैं, तो सबसे अच्छा उपाय किया है कि तुलसी के पत्तों को लेकर उसका रस निकाले अदरक का रस निकाले और फिर शहद में मिलाकर इसको पी ले बड़ा व्यक्ति है, तो एक चम्मच छोटे के हिसाब से आधा चम्मच या आधे से भी आधा चम्मच मिलाकर खाना चाहिए। ईसको सुबह दोपहर और रात में सोते समय ले सकते हैं। इसे खाने के बाद कम से कम 1 घंटे तक पानी न पिए इससे सर्दी और जुकाम दोनों में रहता मिलता है।
इसी तरह अगर गला लगा हुआ है सर्दी है तो रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुना दूध लें और उसमें एक चम्मच हल्दी डाल दे इसको मिक्स करें और फिर पी कर सो जाएं, इसमें हल्की शक्कर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रखना है कि हल्दी वाला दूध पीने के बाद पानी न पिए जब सुबह आप जागेंगे तो सर्दी से राहत मिलेगी खांसी भी इसे ठीक हो जाती है।इसके अलावा अगर कोई सर्दी खांसी से परेशान है बार-बार खांसी आने से सीना दुखने लगा है तो लॉन्ग को तवा पर अच्छे से भूंज ले, फिर इसको पीस कर शहद में मिलाए इसे खाने से राहत मिलेगी इसमें भी याद रखना है कि इसे खाने की तुरंत बाद पानी न पिए।
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है। यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं। इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें। K.W.N.S. ग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।
Trending
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार


