नई दिल्ली। एशिया कप 2025 का फाइनल कल यानी 28 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। ये पहली बार होगा जब भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का फाइनल (IND vs PAK Final) खेला जाएगा। भारत ने ग्रुप स्टेज और फिर सुपर-4 राउंड के मैच में भी पाकिस्तान को हराया था। अब फाइनल में उनकी 2025 एशिया कप की तीसरी भिड़ंत होने वाली है। इस मैच का विजेता चैंपियन कहलाएगा, लेकिन मुकाबले में बारिश आ जाती है, तो आखिर कौन चैंपियन बनेगा? यहां आपको इस सवाल का जवाब मिलेगा।
अगर बारिश आई, तो क्या है नियम?
भारत बनाम पाकिस्तान फाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मौसम का हाल जानें तो 28 सितंबर को दुबई में मौसम साफ रहने वाला है, लेकिन किसी अन्य कारण से 28 सितंबर को फाइनल मैच नहीं हो पाता है, तो उसे रद्द नहीं किया जाएगा। दरअसल एशिया कप फाइनल के लिए 29 सितंबर को रिजर्व डे के तौर पर रखा गया है।
अगर रिजर्व डे के दिन भी फाइनल मैच का रिजल्ट नहीं आ पाता है, तो भारत और पाकिस्तान को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि किसी बारिश या तूफान की संभावना ना होने के कारण रिजर्व डे को भी इस्तेमाल में लिया जाए, इसकी उम्मीद भी बहुत कम होगी।
भारत-पाकिस्तान टी20 में हेड टू हेड
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारतीय टीम हावी रही है। भारत ने 12 बार बाजी मारी है, जबकि पाकिस्तान सिर्फ 3 मौकों पर जीत दर्ज कर पाया है। टी20 में पाकिस्तान की टीम इंडिया पर आखिरी जीत 2023 एशिया कप में आई थी, जब उसने रोमांचक मुकाबले में 182 रनों का टारगेट हासिल कर लिया था। अब भारतीय टीम के पास मौका होगा कि वो पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार एशिया कप फाइनल जीतने की उपलब्धि भी हासिल करे।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ


