नई दिल्ली। अक्षय कुमार और अरशद वारसी का फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ 19 सितंबर को रिलीज हुई। इसके बाद से ये फिल्म रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म को फैंस बहुत पसंद करते हैं। इस फिल्म में अक्षय और अरशद वकील के रोल में हैं और दोनों का नाम जॉली है। फिल्म की कहानी फैंस को पसंद आ रही है। आइए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है।
जॉली एलएलबी 3 ने 9वें दिन की कितनी कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे शनिवार को 6.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म के नौवें दिन के कलेक्शन के आंकड़े अभी ऑफिशियली सामने नहीं आए है। पर अगर फिल्म ने दूसरे शनिवार को 6.25 करोड़ की कमाई की है तो फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 84 करोड़ हो गया है। फिल्म के रविवार को और ज्यादा कमाई करने की उम्मीदें हैं और फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में भी एंट्री कर लेगी।
फिल्म अभी तक अक्षय कुमार की पैडमैन और ओएमजी को पीछे छोड़ चुकी है। पैडमैन और ओएमजी ने 81 करोड़ की कमाई की थी।
अक्षय की जॉली एलएलबी 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बता दें कि जॉली एलएलबी 3 ने 12.5 करोड़ से ओपनिंग की थी। इसके बाद फिल्म ने 20 करोड़ रुपये कमाए थे। तीसरे दिन फिल्म ने 21 करोड़ का कलेक्शन किया। वीकेंड पर धमाकेदार परफॉर्मेंस के बाद फिल्म ने चौथे दिन 5.5 करोड़ का कलेक्शन किया। पांचवें दिन फिल्म ने 6.5 करोड़ का बिजनेस किया। छठे दिन फिल्म ने 4.5 और सातवें दिन 4 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म ने पहले वीक में 74 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। इसके बाद आठवें दिन फिल्म न 3.75 करोड़ कमाए।
फिल्म को सुभाष कपूर ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में अक्षय और अरशद के अलावा अमृता राव, सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी, गजराज राव, अन्नू कपूर और सीमा बिस्वास जैसे स्टार्स हैं। फिल्म में अक्षय और अरशद को पर्दे पर एक-दूसरे के आमने-सामने फैंस ने पसंद किया है।
Trending
- नक्सलवाद पर विकास का प्रहार: ‘बस्तर मुन्ने’ और ‘नियद-नेल्लानार 2.0’ से बदलेगी बीजापुर की तस्वीर
- लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
- सुकमा के ‘बेदरे’ में बदलाव की बयार: वनाधिकार और पीएम आवास ने बोगाम भीमा के परिवार को दी नई पहचान
- भारत रत्न सचिन तेंदुलकर का एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत
- माँ दुर्गा स्व-सहायता समूह ने राशन दुकान के आवंटन हेतु कलेक्टर, एसडीएम और खाद्य विभाग को सौंपा ज्ञापन
- छत्तीसगढ़ में ‘हरा सोना’ बना समृद्धि का आधार: संग्राहकों की आय में ऐतिहासिक वृद्धि
- महासमुंद में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़: बीच शहर में कार खराब होने से खुली तस्करों की पोल
- खराब मौसम और सुरक्षा कारणों से CM साय का कार्यक्रम रद्द, सचिन तेंदुलकर के शेड्यूल में भी बड़ा बदलाव


