नई दिल्ली। 2025 एशिया कप का आगाज 9 सितंबर से हुआ था। ग्रुप स्टेज के रोमांच से होते हुए अब टूर्नामेंट अपने अंतिम चरण में आ गया है। सुपर-4 स्टेज में जो भी टीमें टॉप-2 में रहेंगी, उनके बीच फाइनल खेला जाएगा। कल पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मैच खेला जाएगा, जो उनके लिए किसी सेमीफाइनल से कम नहीं होगा। बताते चलें कि सुपर 4 में अभी तक भारत और बांग्लादेश एक-एक जीत दर्ज कर चुकी हैं।
कल पाकिस्तान की इज्जत दांव पर
पहले समझ लीजिए कि पॉइंट्स टेबल में फिलहाल पाकिस्तान और श्रीलंका की स्थिति क्या है। एक तरफ भारत और बांग्लादेश हैं, जो एक-एक जीत दर्ज कर चुके हैं। वो अगर अपने अगले दो में से एक मैच जीत लेती हैं तो उनके लिए फाइनल की राह काफी हद तक आसान हो जाएगी। दूसरी ओर श्रीलंका और पाकिस्तान के अंकों का खाता अभी तक नहीं खुला है।
कल अगर पाकिस्तान टीम को श्रीलंका के हाथों शिकस्त मिलती है, तो उसका फाइनल में जाना लगभग नामुमकिन हो जाएगा। कुछ ऐसा ही हाल श्रीलंका का भी होगा। उसे कल पाकिस्तान के खिलाफ हार मिलती है, तो उसका एशिया कप से बाहर होना लगभग तय हो जाएगा। इसलिए 23 सितंबर को होने वाला पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मैच, दोनों के लिए करो या मरो का मैच होगा।
कब और कितने बजे शुरू होगा मैच?
पाकिस्तान और श्रीलंका का सुपर 4 मैच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार इस मैच का टीवी पर लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा। वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग रात 8 बजे से जियो हॉटस्टार एप पर उपलब्ध होगी।
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, फखर जमान, सलमान अली आगा (कप्तान), हसन नवाज, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुसल परेरा, चरित असलांका (कप्तान), दासुन शनाका, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्षणा, दुष्मंता चमीरा, नुवान तुषारा
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ


