नई दिल्ली। तेजा सज्जा की हालिया रिलीज फिल्म ‘मिराय’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और महज 6 दिनों में इस फिल्म ने अपना बजट वसूल कर लिया है। हालांकि 100 प्रतिशत बजट निकालने के बावजूद ‘मिराय’ का शुमार अभी हिट फिल्मों की लिस्ट में नहीं हुआ है। आइए जानते हैं कि तेजा सज्जा की फिल्म को हिट होने के लिए कितने करोड़ कमाने होंगे।
‘मिराय’ ने बॉक्स ऑफिस पर 13 करोड़ रुपए से खाता खोला था और दूसरे दिन 15 करोड़ की कमाई की थी
फिल्म ने तीसरे दिन भी 16.60 करोड़ रुपए का कारोबार किया, वहीं चौथे दिन 6.40 करोड़ ही कमा पाई।
तेजा सज्जा की फिल्म ने पांचवें दिन भी भारत में 6 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
अब छठे दिन भी ‘मिराय’ ने अब तक (रात 10 बजे) 4.50 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है।
इस तरह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 61.50 करोड़ रुपए हो गया है।
‘मिराय’ के 6 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
क्रम संख्या दिन कलेक्शन
1. दिन 1 (शुक्रवार) 13.00 करोड़
2. दिन 2 (शनिवार) 15.00 करोड़
3. दिन 3 (रविवार) 16.60 करोड़
4. दिन 4 (सोमवार) 6.40 करोड़
5. दिन 5 (मंगलवार) 6.00 करोड़
6. दिन 6 (बुधवार)* 4.50 करोड़
कुल 61.50 करोड़
‘मिराय’ हिट हुई या फ्लॉप?
कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक ‘मिराय’ का बजट 60 करोड़ रुपए है। अब 6 दिनों में ही फिल्म ने अपने बजट से ज्यादा कलेक्शन करके अपनी लागत वसूल कर ली है। लेकिन फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। दरअसल बॉक्स ऑफिस के फॉर्मूले के हिसाब से किसी भी फिल्म को हिट होने के लिए अपनी लागत से दोगुना वसूल करना पड़ता है। ऐसे में ‘मिराय’ को भी हिट होने के लिए कम से कम 120 करोड़ रुपए का कलेक्शन करना होगा
‘मिराय’ की स्टार कास्ट
‘मिराय’ को कार्तिक गट्टमनेनी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में तेजा सज्जा के अलावा रितिका नायक, मनोज मांचू, जगपति बाबू, श्रिया सरन और जयराम अहम रोल अदा करते दिखाई दिए हैं।
Trending
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग


