खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के थाना मालेवाही क्षेत्रांतर्गत सीआरपीएफ 195वीं वाहिनी की पार्टी वाहिनी मुख्यालय से सातधार एवं मालेवाही की ओर एरिया डॉमिनेशन/डिमाईनिंग हेतु रवाना हुई थी।
अभियान के दौरान आज गुरूवार काे लगभग 11 बजे सातधार पुल से आगे नक्सलियों द्वारा लगाया गये, प्रेशर आईईडी विस्फाेट के चपेट में आने से सीआरपीएफ के 195वीं वाहिनी 1. निरी. दीवान सिंह गुर्जर 2. आरक्षक आलम मुनेश घायल हो गए हैं। दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने घटना की पुष्टि करते हुए उन्होंने बताया है कि प्राथमिक उपचार उपरांत, घायल जवानों को घटनास्थल से सुरक्षित निकालकर बेहतर चिकित्सा सुविधा हेतु उच्चतर चिकित्सा केंद्र के लिए रवाना किया गया है। घायल जवानों की स्थिति सामान्य है, तथा वे खतरे से बाहर हैं। अभियान पूर्ण होने के पश्चात विस्तृत विवरण पृथक से जारी किया जाएगा।
Trending
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
- छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति के साथ रोमांचक पर्यटन का मिलेगा अनूठा अनुभव
- पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक: मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के दिए निर्देश
- निर्माण कार्यों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: दो ठेकेदार एजेंसियां ब्लैकलिस्ट, 9 माह की समय-सीमा चूकने पर गिरी गाज
- छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू


