खबर वर्ल्ड न्यूज-सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति’’ एवं ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते दबाव के फलस्वरूप नक्सली संगठन में सक्रिय 9 महिला सहित 20 नक्सलियों के द्वारा नक्सल संगठन को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने के उद्देश्य से आज बुुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में उप पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ, रेंज कोंटा राजेश कुमार पांडेय, सुकमा एसपी किरण चव्हाण एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष 33 लाख के ईनामी 20 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पित 2 नक्सली पर 8-8 लाख, 1 नक्सली पर 5 लाख, 4 नक्सली पर 2-2 लाख एवं 4 नक्सलियों पर 1-1 लाख कुल 33 लाख रूपये के ईनाम घोषित है। उपरोक्त सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन के नवीन पुनर्वास नीति ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति -2025 के तहत प्रत्येक को 50-50 हजार रूपये के मान से प्रोत्साहन राशि एवं अन्य सुविधायें प्रदान करायें जायेंगे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पण किये नक्सली सदस्यों की सूची निम्नानुसार है-
1. शर्मिला उर्फ उईका भीमे पिता हड़मा ( पीएलजीए बटालियन नंबर 01, कंपनी नंबर 2, प्लाटून नंबर 1 सेक्शन ‘‘ए‘‘ पार्टी सदस्या (ईनाम 8 लाख) उम्र 25 वर्ष निवासी मिस्सीगुड़ा पटेलपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा।
2. ताती कोसी उर्फ परमिला पिता आयता ( पश्चिम बस्तर डिवीजन अन्तर्गत कम्पनी नम्बर 02 हेड क्वाटर पार्टी सदस्या (ईनाम 8 लाख) ) उम्र 20 वर्ष निवासी गंगराजपाड़ (मेहता) थाना कोंटा जिला सुकमा।
3. मुचाकी हिड़मा उर्फ बुयूर पिता स्व. हिरमा ( दक्षिण बस्तर डिवीजन टी. डी. टीम (टेक्निकल टीम) कमाण्डर/एसीएम, (ईनाम 5 लाख) उम्र 54 वर्ष निवासी मुचाकीपारा भण्डारपदर थाना भेज्जी जिला सुकमा।
4. मड़कम/ताती देवे पति ताती कोसा (मेहता आरपीसी केएएमएस अध्यक्ष ईनाम 2 लाख) उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी गंगराजपाड़ थाना कोंटा जिला सुकमा।
5. मडकम कोसी पिता हड़मा (प्लाटून नम्बर 08 की पार्टी सदस्या, ईनाम 2 लाख) निवासी कोमलपाड़ थाना किस्टाराम जिला सुकमा।
6. माड़वी गंगा पिता सोमा ( प्लाटून नम्बर 8 की पार्टी सदस्य ईनाम 2 लाख) उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी सल्लातोंग थाना किस्टाराम जिला सुकमा।
7. माड़वी गंगा पिता सोमा ( प्लाटून नम्बर 08 का पार्टी सदस्य, ईनाम 2 लाख) ) उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी सल्लातोंग थाना किस्टाराम जिला सुकमा।
8. दुर्रो देवे पिता भीमा ( किस्टाराम एलओएस सदस्या, ईनाम 1 लाख) निवासी कोमलपाड थाना किस्टाराम जिला सुकमा।
9. कवासी हुर्रे पिता स्व. बोड्डा (दरभा डिवीजन ब्छड पार्टी सदस्य, ईनाम 1 लाख) उम्र 29 वर्ष निवासी जियाकोड़ता डोंगरीपारा एटपाल पंचायत थाना कुआकोण्डा जिला दन्तेवाड़ा।
10. हेमला जोगा पिता पिता स्व. लखमा (किस्टाराम एलओएस सदस्य (ईनाम 1 लाख) ) उम्र 28 वर्ष निवासी बैयमपल्ली पटेलपारा थाना जगगुण्डा जिला सुकमा।
11. रव्वा मुया उर्फ चांदू पिता रव्वा रामा (कोंटा एरिया कमेटी अन्तर्गत प्लाटून नम्बर 4 का पार्टी सदस्य, ईनाम 1 लाख) उम्र 25 वर्ष निवासी सिंघनपारा बड़ेसट्टी थाना फुलबगड़ी जिला सुकमा।
12. पदाम पायकी पिता स्व. धुरवा पति स्व. उईका बुधरा ( ग्राम मिस्सीगुड़ा केएएमएस सदस्य ) उम्र 55 वर्ष निवासी मिस्सीगुड़ा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा।
13. हेमला जोगा पिता हेमला नंगा (पेद्दाबोड़केल आरपीसी मिलिशिया सदस्य ) उम्र 25 वर्ष निवासी पेद्दाबोड़केल मुरियापारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा।
14. कड़ती जोगा पिता स्व. कड़ती आयता (गोमपाड़ आरपीसी मिलिशिया सदस्य) उम्र 31 वर्ष निवासी गोमपाड़ ग्राम पंचायत महेता थाना कोंटा जिला सुकमा।
15. माड़वी गंगी पति स्व. माड़वी देवा (गोमपाड़ आरपीसी केएएमएस उपाध्यक्षा ) उम्र 45 वर्ष निवासी मुरियापारा गोमपाड़ ग्राम पंचायत महेता थाना कोंटा जिला सुकमा।
16. मड़कम हड़मा पिता स्व. कोसा (गोमपाड़ आरपीसी मिलिशिया सदस्य) उम्र 31 वर्ष निवासी मुरियापारा गोमपाड़ थाना कोंटा जिला सुकमा।
17. मड़कम देवा पिता मड़कम नंदा (पालागुडा आरपीसी मिलिशिया सदस्य) उम्र 30 वर्ष निवासी मीनागट्टा बुरगुमपारा थाना पामेड जिला बीजापुर।
18. सोड़ी बुधरी पिता स्व. कोसा (ग्राम बालनतोंग मिलिशिया सदस्या) उम्र 25 वर्ष निवासी बटेर ग्राम पंचायत बण्डा थाना कोंटा जिला सुकमा।
19. कवासी हिड़मा पिता स्व. हड़मा ( मेहता आरपीसी मिलिशिया सदस्य ) उम्र 27 वर्ष निवासी गंगराजपाड़ थाना कोंटा जिला सुकमा।
20. मुचाकी देवा पिता स्व. हुंगा उम्र (गोमपाड आरपीसी मंच कमेटी अध्यक्ष) 48 वर्ष निवासी किन्दरेलपाड़ थाना कोंटा जिला सुकमा।
सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने नक्सली संगठन में जुड़े सभी व्यक्तियों से अपील करते हुए कहा कि अब हिंसा और गलत रास्ते को त्याग दें, सरकार और पुलिस प्रशासन आपको सुरक्षा व सम्मानजनक जीवन व्यतीत करने का भरोसा देता है एवं समर्पण करने वाले साथियों को पुनर्वास योजना के अंतर्गत शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भर जीवन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी आइये, हथियार छोड़कर समाज और परिवार की खुशियों को अपनायें, आपका आज का कदम आने वाली पीढ़ियों के लिए नई राह बनाएगा।
Trending
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू


