खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में दक्षिणी और मध्य छत्तीसगढ़, विशेषकर बस्तर संभाग में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिसमें गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना शामिल है। मौसम विभाग के अनुसार यह अलर्ट बस्तर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव,नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा के लिए जारी किया गया है। इन जिलों में तेज और वज्रपात सहित बारिश की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के नागरिकों एवं स्थानीय प्रशासन को सलाह दी गई है कि वे खुले स्थानों, नदी-नालों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहें; साथ ही सभी आपातकालीन प्रक्रियाओं और राहत व्यवस्थाओं को सक्रिय रखें। बचाव अभियान, राहत शिविर, मेडिकल टीम और प्रशासनिक प्रयासों को सक्रिय रखा जाए ताकि किसी भी विपदा की स्थिति में समय पर प्रभावी प्रतिक्रिया संभव हो सके।
उल्लेखनिय है कि 26 अगस्त को बस्तर संभाग में मानसूनी बारिश ने जबरदस्त तबाही मचाई थी, बस्तर संभाग के बस्तर जिले के मांदर गांव में भारी बारिश से 25 से अधिक मकान धराशायी हो गए, 85 से अधिक मकानों को व्यापक नुकसान हुआ है, खेतों में फसल और मवेशियों का भी नुकसान हुआ है। बस्तर संभाग में पहली बार हेलिकाप्टर का उपयोग बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में किया गया, जिनसें कई जिंदगियों का बचाया जा सका। लोगों ने बताया कि वर्ष 1931 के बाद ऐसी भीषण बाढ़ इस बार सिर्फ 2025 में आई है। बस्तर, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और नारायणपुर में बाढ़ और बारिश का व्यापक प्रभाव पड़ा, सड़को का संपर्क टूट गया और निर्दिष्ट इलाकों में राहत शिविर स्थापित किए गये।
Trending
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू


