खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र अंर्तगत सिरसट्टी पंचायत के नंदापारा में नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाकर 2 ग्रामीणों पदाम पोज्जा एवं पदाम देवेंद्र की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि स्थानिय ग्रामीणों से इसकी सूचना मिली है। जांच के लिए घटना स्थल पर टीम रवाना कर दी गई है। शव बरमद करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विदित हाे कि छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद नक्सलियाें द्वारा इन 25 सालों में बस्तर संभााग के अलग-अलग जिलों में अब तक कुल 1820 से अधिक निर्दाेष ग्रामीणाें एवं अन्य के हत्या की वारदात काे अंजाम दे चुके है । नक्सलियों ने बीजापुर में कुछ दिन पहले 2 शिक्षादूतों की हत्या की थी। नक्सलियों द्वारा अब तक 9 शिक्षादूतों की हत्या की जा चुकी है। इनमें से 5 बीजापुर जिले में और 4 सुकमा जिले में मारे गए हैं। सभी हत्याओं में नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाया है।
नक्सली हत्या का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है, इसी क्रम में बस्तर संभाग के सबसे अधिक नक्सल प्रभावित सुकमा एवं बीजापुर जिले के अंदरूनी इलकाें में इन दिनाें नक्सलियाें द्वारा लगातार एक के बाद एक हत्या की वारदात काे अंजाम दिया जा रहा है, पुलिस एवं सुरक्षाबलाें के लिए ग्रामीणाें एवं शिक्षदूत की हत्या करने वालाें तक पंहुचना चुनाैती बनी हुई है।
Trending
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू


