खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। बिना हेलमेट पेट्रोल देने वाले वाले पेट्रोल पंप के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम नूतन कंवर ने कलेक्टर के निर्देश पर लाटाबोड़ स्थित केकेएस पेट्रोल पंप को सील किया है। इस कार्रवाई से पेट्रोल पंप संचालकों में हड़कंप मच गया है। पूरा मामला बालोद जिले का है।
बालोद एसडीएम नूतन कुमार कंवर ने बताया कि ढाई घंटे के सीसीटीवी फुटेज को देखने पर पता चला कि पंप संचालक लगातार बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल दे रहा था, जो नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान के नियमों का उल्लंघन है, इसलिए पंप को सील करने की कार्रवाई की गई है।
बता दें कि कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने 1 अगस्त 2025 को इस अभियान की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि जिला प्रशासन सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू


