खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के उच्च प्राथमिक शाला बावड़ी में अध्ययनरत तोड़म गांव के स्कूली बच्चे प्रतिदिन जान हथेली पर रखकर छेरीबेड़ा नदी पार करने के लिए मजबूर हैं। अधूरे पुल के निर्माण ने इन मासूम बच्चों की जिंदगी को खतरे में डाल दिया है। ग्रामीणों द्वारा साझा किए गए तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है, कि बच्चे एक छोटी सी नाव (डाेंगी) के सहारे उफनती नदी को पार करते हुए स्कूल जाते हैं । बारिश के मौसम में नदी का बहाव और भी तेज हो जाता है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका से इंकार नही किया जा सकता है। कई बार तो उफनती नदी के कारण बच्चों को स्कूल जाना ही छोड़ना पड़ता है, जिससे उनकी शिक्षा पर असर पड़ता है। सबसे अच्छी बात यह है कि तमाम परेशानियाें के बावजूद बच्चे स्कूल जाने के लिए निकलना शिक्षा के प्रति लगाव काे दर्शाता है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है, कि छेरीबेड़ा नदी पर पुल निर्माण की प्रक्रिया वर्षों से अधूरी पड़ी है। शासन-प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। यह न सिर्फ बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है, बल्कि क्षेत्रीय विकास की अनदेखी का एक उदाहरण भी है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द पुल निर्माण कार्य को पूरा किया जाए ताकि बच्चों को सुरक्षित मार्ग उपलब्ध हो सके और उन्हें शिक्षा से वंचित न रहना पड़े। इस मुद्दे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे इस समस्या का संज्ञान लेकर पहल करें।
Trending
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू


