खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। छुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जरगांव गांव के कटेलपारा में शनिवार को एक खेत से युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव के ही 45 वर्षीय गंगाधर के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, गंगाधर बीते बुधवार को बाजार जाने के बाद से लापता था। लगातार खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने पांच दिन बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी।
शनिवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में शव देखा, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए।
थाना प्रभारी ने बताया कि “मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।”
घटना के बाद से गांव में भय और असमंजस का माहौल बना हुआ है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर एंगल से मामले की छानबीन में जुटी है।
Trending
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू


