खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पड़ाेसी राज्य तेलंगाना के मुलुगु जिले में शनिवार को 7 नक्सलियों थाती उंगी (35), कोडमे सुक्कू (35), सोड़ी भीमे (20), कुंजम वरालक्ष्मी (18), पद्दम जोगा (55), कोरसा पयिकी (34) और सोड़ी आदमा (40) ने आत्मसमर्पण किया है, इनमें 4 महिला सदस्य शामिल हैं, जिसमें 6 नक्सली बीजापुर जिले के निवासी हैं, जबकि एक सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र का निवासी । जनवरी 2025 से अब तक मुलुगु जिले में 80 नक्सलियाें ने आत्मसमर्पण किया है। सभी नक्सलियों को 25-25 हजार रुपए की राशि दी गई है। इसके अलावा उनके पदों के अनुसार 7 लाख रुपए की अतिरिक्त राशि उनके बैंक खातों में जमा की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर जिले में लगातार बढ़ते दबाव और सुरक्षा बलों की सघन कार्रवाई के चलते नक्सली संगठन अब कमजोर पड़ चुका है।
ग्रामीणों की ओर से सहयोग बंद होने और भोजन-राशन की आपूर्ति में आ रही कठिनाइयों के कारण भी कैडर आत्मसमर्पण का रास्ता चुन रहे हैं। विदित हाे कि 90 प्रतिशत से अधिक कैडर गरीब आदिवासी हैं, जो अब विकास की मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं।
Trending
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार


