खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रिय वार्ता मन की बात का 125वां संस्करण आज रविवार को निगम क्ओत्र अंर्तगत बलीराम कश्यप वार्ड एवं प्रतापदेव वार्ड सहित अन्य वार्डाें में सामूहिक रूप से सुना गया। इस अवसर पर महापौर संजय पांडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल संवाद का माध्यम नहीं है, बल्कि यह देश की जनता को दिशा देने वाला एक प्रेरणास्रोत मंच है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लगातार जनमानस से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर लोगों को सकारात्मक कार्यों से प्रेरित करते हैं। उन्होंने सभी वार्डवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मन की बात हर नागरिक को समाज और राष्ट्र के लिए कुछ सकारात्मक करने की प्रेरणा देती है। अपने संबोधन मेंप्रधानमंत्री ने विशेष रूप से ‘वोकल फॉर लोकल’ की अवधारणा पर बल दिया।
उन्होंने देशवासियों से स्वदेशी उत्पादों और स्थानीय सामान को अपनाने की अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का आधार तभी मजबूत होगा जब हम अपने स्थानीय कारीगरों, छोटे उद्यमियों और व्यवसायियों को बढ़ावा देंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि मानसून सीजन में प्राकृतिक आपदाएं देश की परीक्षा ले रही हैं । पिछले कुछ हफ्तों में हमने बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही देखी है। पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘जहां भी संकट आया, हमारे एनडीआरएफ-एसडीआरएफ के जवान और अन्य सुरक्षा बलों ने लोगों को बचाने के लिए दिन-रात काम किया। आपदा के समय सशस्त्र बल मदद के लिए आगे आए। स्थानीय लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, डॉक्टरों, प्रशासन सभी ने संकट की इस घड़ी में हर संभव प्रयास किया सभी का प्रधानमंत्री में हर नागरिक का हृदय से धन्यवाद किया।
इस दाैरान वार्ड पार्षद श्रीमती गिरिजा गुप्ता, पुष्पा तिवारी, रीना राय, माला दास, श्रीमती सरीता, पूजा कुशवाहा, श्रीमती बसंती, वर्षा श्रीवास्तव, तारा सिंह, जागेश्वर गुप्ता, मनोज तिवारी, प्राचीन तिवारी, निकिता सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। प्रतापदेव वार्ड में कार्यक्रम में अतिथि नरेंद्र पाणिग्राही, आशुतोष पाण्डेय, वार्ड पार्षद उमा मिश्रा, दीपिका गुप्ता, रत्ना मिश्रा, प्रेम नतानी, सूरज मिश्रा, शिरीष मिश्रा, संजू नामदेव सहित वार्ड वासी उपस्थित थे।
Trending
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार


