खबर वर्ल्ड न्यूज-तखतपुर। तखतपुर थाना क्षेत्र के सूरीघाट में मंदिर के पुजारी की निर्मम हत्या कर दी गई है। रविवार सुबह पुजारी की लाश मंदिर परिजर में खून से लथपथ मिली है। हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, सूरीघाट के पाठ बाबा मंदिर का पूरा मामला है। जहां आज सुबह पुजारी जागेश्वर पाठक की खून से सनी लाश मिली। घटना की सूचना पर तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची है। पुजारी के सिर पर धारदार हथियार से किए गए हमले के निशान पाए गए हैं। अज्ञात आरोपी मर्डर की घटना को अंजाम देकर हुए फरार हो गए हैं। पुलिस मामले में आसपास लोगों से पूछताछ कर रही है।
बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि यह बहुत ही जघन्य हत्या है। कोई बड़ी रंजिश के चलते वारदात की आशंका है, लेकिन अब तक ऐसी कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। पुलिस इस मामले में बारीकियों से जांच कर रही है। जल्द ही वारदात में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन


