खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में बीते दिनों बाढ़ ने भारी ताबाही मचाई, बारिश के बाढ़ के पानी से कई घर ढह गए, वहीं बाढ़ ने लोगों की जान ले ली। बीते सोमवार 24 अगस्त को बीजापुर के भैरमगढ़ ब्लॉक में नाव पलटने से दो छात्राएं बाढ़ में बह गई थी, जिसका शव आज शनिवार काे झाड़ियों में फंसा मिला।
विदित हाे कि चिंगेर गांव के ग्रामीण नेलागोंडा घाट को नाव में पार कर रहे थे, इस दौरान नाव पलटने से पांचवीं कक्षा में अध्यनरत दो छात्राएं बाढ़ में बह गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर नगर सेना की टीम ने आस-पास ढूंढती रही, लेकिन कुछ भी सुराग हाथ नहीं लगा था। शनिवार को दोनों छात्राओं का शव दो अलग-अलग स्थानों से झाड़ियों में फंसा हुआ मिला।
ग्रामीणों की सूचना पर नगर सेना की टीम मौके पर पहुंची और दो शवों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद परिजनाें को शव सौंपा दिया गया है।
Trending
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन


