खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले में साइबर सेल तथा थाना, चौकी में गुम हुए मोबाइलों के संबंध में लगातार आवेदन प्राप्त हो रहे थे, जिस पर एसप वाय अक्षय कुमार द्वारा साइबर सेल की टीम को उनके दैनिक कार्यों के साथ गुम हुए मोबाइलों के खोजबीन की विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोंडागांव कौशलेंद्र देव पटेल तथा उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल सतीष कुमार भार्गव के मार्गदर्शन में सायबर सेल टीम लगातार गुम मोबाईल की पतासाजी में लगे हुये हैं, जिससे विगत 1 महीने में साइबर सेल की टीम को 115 गुम हुए मोबाइलों को बरामद करने में सफलता मिली है। जिसका बाजार मूल्य लगभग 25 लाख रुपए है। सायबर सेल द्वारा बरामद किए गए मोबाइल छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों बस्तर, बीजापुर, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग व अन्य जिलें के अलावा सीमावर्ती राज्यों उड़ीसा, महाराष्ट्र, तेलंगाना से बरामद किया गया है। बरामद किए गए मोबाइलों में कई महंगे सेट आईफोन, वनप्लस, वीवो, रेडमी, सैमसंग, के महंगे सेट भी है।
कई मोबाइल स्वामी ने बताया कि वे अपने मोबाइल वापसी की उम्मीद खो चुके थे, वे उन्हें दोबारा पाकर कोण्डागांव पुलिस को धन्यवाद दिया गया। कोण्डागांव़ साइबर सेल द्वारा अब तक करीब एक करोड रुपए के 1500 से अधिक गुम हुए मोबाइलों को खोजकर उनके वास्तविक स्वामी तक पहुंचाया है।
पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार द्वारा मीडिया के माध्यम से संदेश दिया गया कि जिन्हें भी अन्य किसी का मोबाइल प्राप्त होता है, उसे नजदीकी थाने में जमा करें, दूसरों की मोबाइल का गलत उपयोग ना करें। कभी भी बगैर बिल के मोबाइल ना खरीदें कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव उपस्थित लोगों को सायबर अपराध के तरीके एवं उससे बचाव के उपाय बताये साथ ही सायबर अपराध घटित होने के स्थिति में हेल्प लाईन नम्बर 1930 एवं सायबर पोर्टल पर http://cybercrime.gov.in तत्काल शिकायत दर्ज कराने के साथ अपने निकट पुलिस थाना में सूचना देने की अपील की गई।
मोबाइल बरामदगी के कार्य का निष्पादन में सायबर सेल से निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, सागरबती सोरी, लूमन सिंह भण्डारी, जितेन्द्र मरकाम, चैतराम मरकाम, बीजू यादव, मनोज पोयाम, कृष्णा नेताम, मनीष बोस, मनोज मरकाम एव लखुराम मरकाम, रमेष बर्मन का याेगदान रहा।
Trending
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन


