खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के थाना बीजापुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मनकेली के पटेलपारा निवासी आदिवासी युवक सुरेश कोरसा उम्र 27 वर्ष, पिता लच्छु कोरसा की नक्सलियों ने अपहरण के बाद हत्या कर दी। सुरेश ग्राम मनकेली में दुकान का संचालन कर जीवन यापन करता था।
हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर पुलिस हत्या से जुड़ी विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है, फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि जांच के उपरांत विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। स्थानिय ग्रामीणों में हत्या की वारदात को लेकर दहशत व्याप्त है। हत्या की पुष्टि बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने की है।
Trending
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन


