खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र अंर्तगत धनिकारका नाले में डूबने से दो जुड़वा भाइयों नरेंद्र व सुरेंद्र भास्कर दोनों की उम्र 6 साल की मौत हो गई। मृतक दाेनाे बच्चों के शव मिलते ही गांव में मातम छा गया। वहीं शव का पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
कुआकोंडा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव के ही दो बच्चे नरेंद्र भास्करव सुरेंद्र भास्कर दोनों भाई गुरुवार को घर से 100 मीटर दूर धनिकारका नाले के पास खेलने पहुंच गए, जहां दोनों नाले के गहरे पानी में चले जाने से दोनों की मौत हो गई। शाम को जब बच्चे दिखाई नहीं दिए तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन बच्चों का कही भी पता नहीं चला। आज शुक्रवार की सुबह गांव के लोग जब नाला के पास पहुंचे तो बच्चों का शव देओ जाने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर दोनों बच्चों के शव का पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
Trending
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन


