खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले में हाल ही में हुई लगातार बारिश से कई मुख्य सड़कों को क्षति पहुंची थी, जिससे आमजन को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था । स्थिति को देखते हुए कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ने तुरंत कार्यवाही करते हुए सड़कों की मरम्मत शुरू कर दी।
प्रशासन द्वारा क्षतिग्रस्त सड़कों का चिन्हांकन कर गड्ढों को भरवाया गया और आवागमन को सुचारु बनाया गया। प्रमुख मार्गों में जगदलपुर-दंतेवाड़ा मार्ग, कोडेनार-लोहंडीगुड़ा मार्ग सहित अन्य रास्तों की मरम्मत कर यातायात बहाल किया गया है। इसी क्रम में लोहंडीगुड़ा से मांदर-आंजर मार्ग को भी सुधार कर लोगों के लिए सुगम बना दिया गया है। सबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ और बारिश से क्षतिग्रस्त अन्य मार्गों को भी प्राथमिकता से ठीक किया जाएगा, ताकि ग्रामीणों और आम नागरिकों को यातायात में किसी भी तरह की समस्या न हो।
Trending
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन


